IPO News: आईपीओ बाजार में एक बार फिर रौनक देखने को मिल रहा है. शेयर बाजार में भयंकर की करेक्शन के चलते प्राइमरी मार्केट में सुस्ती देखने को मिली. हालांकि, इक्विटी में लौटी हरियाली से एक बार फिर आईपीओ बाजार में चमक बढ़ने लगी है. मेन बोर्ड पर एथर एनर्जी का आईपीओ आया और 2% प्रीमियम पर शेयर की लिस्टिंग हुई. आगे भी कई कंपनियां आईपीओ लॉन्च के लिए तैयार हैं. इस कड़ी में पुणे बेस्ड कंपनी जीके एनर्जी ने ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस यानी DRHP में अपडेट दिया है. इसके तहत मार्केट रेगुलेटर SEBI को फाइनेंशियल परफॉर्मेंस की जानकारी दी है.
दिसंबर में आईपीओ के लिए किया आवेदन था
पुणे बेस्ड जीके एनर्जी सौर जल पंपों के लिए इंजीनियरिंग, खरीद और कमीशनिंग यानी EPC के कारोबार से जुड़ी हुई है. बता दें कि कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में आईपीओ के लिए आवेदन किया था. जीके एनर्जी ने बताया कि फाइनेंशियल ईयर 2025 के दौरान राजस्व फाइनेंशियल ईयर 2023 में 285.03 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,094.83 करोड़ रुपए हो गया. कंपनी के ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA में 11.6 गुना की ग्रोथ देखने को मिली, जो 199.68 करोड़ रुपए तक पहुंच गई. टैक्स के बाद प्रॉफिट FY2025 में 133.20 करोड़ रुपए तक पहुंच गया, जबकि फाइनेंशियल ईयर 2023 में यह 10 करोड़ रुपए था.
जीके एनर्जी का आईपीओ
जीके एनर्जी ने 13 दिसंबर 2024 को अपने आईपीओ के लिए आवेदन किया है. इसका फेस वैल्यू 2 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है. आईपीओ में फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस दोनों शामिल होंगे. सेबी को दी जानकारी के मुताबिक जीके एनर्जी 500 करोड़ रुपए के फ्रेश शेयर जारी करने और ऑफर फॉर सेल के लिए एक्स्ट्रा 84 लाख शेयर ऑफर करने की योजना बना रही है.

IPO फंड का कहां होगा इस्तेमाल?
DRHP के मुताबिक जीके एनर्जी आईपीओ से मिली रकम का इस्तेमाल लॉन्ग टर्म वर्किंग कैपिटल के लिए करेगी, जिसमें 422.46 करोड़ रुपए खर्च होंगे. इसके अलावा जनरल कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए भी आवंटन किए जाएंगे. बता दें कि 31 मार्च 2025 तक जीके एनर्जी की ऑर्डर बुक 714.28 करोड़ रुपए थी.
IPO के लिए बुकरनिंग लीड मैनेजर्स
जीके एनर्जी के आईपीओ के लिए आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड और एचडीएफसी बैंक लिमिटेड को बुक-रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है. इसके अलावा लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को इस पब्लिक इश्यू के लिए रजिस्ट्रार अपॉइंट किया गया है.
(डिस्क्लेमर: IPO में निवेश का फैसला अपने वित्तीय सलाहकार के परामर्श पर करें. यहां आर्टिकल के जरिए पब्लिक इश्यू से जुड़ी जानकारी दी गई है.)
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
