Readymix Construction IPO: निवेशकों के लिए एक खुशखबरी आ गई है। 6 फरवरी से आपको रेडीमिक्स कंस्ट्रक्शन का आईपीओ में निवेश करने का मौका मिल रहा है। रेडीमिक्स कंस्ट्रक्शन का आईपीओ 37.66 करोड़ रुपये का बुक बिल्ट इश्यू है। यह इश्यू पूरी तरह से 30.62 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है। आइए इसके बारे में आपको फटाफट सारी डिटेल्स बताते हैं।

कब खुलेगा रेडीमिक्स कंस्ट्रक्शन आईपीओ का सब्सक्रिप्शन?
रेडीमिक्स कंस्ट्रक्शन आईपीओ 6 फरवरी, 2025 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है और 10 फरवरी को बंद होगा। रेडीमिक्स कंस्ट्रक्शन आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 11 फरवरी को होने की उम्मीद है। रेडीमिक्स कंस्ट्रक्शन आईपीओ एनएसई एसएमई पर लिस्ट होगा और संभावित लिस्टिंग 13 फरवरी को सकती है।
रेडीमिक्स कंस्ट्रक्शन आईपीओ का प्राइस बैंड
रेडीमिक्स कंस्ट्रक्शन आईपीओ का प्राइस बैंड ₹121 से ₹123 प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। आवेदन के लिए मिनिमम लॉट साइज 1000 है। रिटेल निवेशकों द्वारा आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि ₹1,23,000 है। एचएनआई के लिए न्यूनतम लॉट साइज निवेश 2 लॉट (2,000 शेयर) है, जिसकी राशि ₹2,46,000 है। आनंद सुरेश वटवे, अतुल जगन्नाथ कुलकर्णी, प्रशांत बालासाहेब और शुभांगी रोहित देव कंपनी के प्रमोटर हैं।
हेम सिक्योरिटीज लिमिटेड रेडीमिक्स कंस्ट्रक्शन आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर है , जबकि बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। रेडीमिक्स कंस्ट्रक्शन आईपीओ के लिए मार्केट मेकर हेम फिनलीज प्राइवेट लिमिटेड है ।
कंपनी के बारे में जानकारी
2012 में निगमित, रेडीमिक्स कंस्ट्रक्शन मशीनरी लिमिटेड निर्माण उपकरण क्षेत्र में एक मल्टीडिस्पीलरी निर्माता और सप्लायर है।
कंपनी ड्राई मिक्स मोर्टार प्लांट, कंक्रीट प्लांट सपोर्ट, साइलो और अनुकूलित परियोजनाओं सहित प्लांट मशीनरी और उपकरणों की डिजाइनिंग, विकास, निर्माण और स्थापना के लिए इंजीनियरिंग सॉलूशन ऑफर करती है।
कंपनी संपूर्ण सॉलूशन उपलब्ध कराती है, जिसमें संकल्पना, विकास, निर्माण, परीक्षण, स्थापना, तथा कंट्रोल मशीनरी और उपकरणों के लिए मरम्मत और रखरखाव जैसी बिक्री के बाद की सर्विस शामिल हैं। कंपनी प्रदर्शन को अनुकूलित करने, लागत को कम करने और दक्षता बढ़ाने के लिए डिजाइन, इंजीनियरिंग, टेक सॉलूशन, उपकरण स्थापना सहायता और रेसिपी परामर्श सहित व्यावसायिक परामर्श सर्विस प्रदान करती है।
More From GoodReturns

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Behari Lal IPO Listing: 63% प्रीमियम पर शेयरों की शानदार एंट्री, अब क्या करना है?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications