नयी दिल्ली। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक या यूएसएफबी का 750 करोड़ रुपये का आईपीओ 02 दिसंबर को खुलने जा रहा है। आईपीओ में शेयरों के लिए प्राइस बैंड 36 रुपये से 37 रुपये तय किया गया है। अगर आप इस आईपीओ इश्यू में निवेश करने की सोच रहे हैं तो बता दें कि आपके पास 2 से 4 दिसंबर तक का समय होगा। इश्यू में न्यूनतम 400 इक्विटी शेयरों के लिए बिड दाखिल करनी होगी। इसके बाद 400 शेयरों के ही गुणज में आगे शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकेगा। आईपीओ से पहले ही यूएसएफबी ने इसी महीने प्री-आईपीओ राउंड में 250 करोड़ रुपये की पूँजी जुटा ली थी। यूएसएफबी ने अपने आईपीओ इश्यू के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, आईआईएफएल सिक्योरिटीज और जेएम फाइनेंशियल को बतौर बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया है। जानकारी के लिए बता दें कि यूएसएफबी आईपीओ के जरिये मिलने वाली पूँजी का इस्तेमाल अपना कैपिटल बेस मजबूत करने और भविष्य की पूँजी जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगा।

उज्जीवन फाइनेंशियल सर्विसेज की सब्सिडरी है यूएसएफबी
यूएसएफबी उज्जीवन फाइनेंशियल सर्विसेज की ही एक सहायक कंपनी या सब्सिडरी है। आरबीआई से एक छोटा फाइनेंस बैंक शुरू करने के लिए लाइसेंस हासिल करने के बाद उज्जीवन फाइनेंशियल सर्विसेज 2016 में पब्लिक कंपनी बनी थी। यूएसएफबी ने बाजार नियामक सेबी के पास 14 अगस्त को आईपीओ इश्यू लाने की मंजूरी हासिल करने के लिए आवेदन किया था। इसके बाद सेबी ने 22 अक्टूबर को यूएसएफबी को आईपीओ लाने के लिए हरी झंडी दिखा दी थी। यूएसएफबी के आईपीओ इश्यू में उज्जीवन फाइनेंशियल सर्विसेज के मौजूदा शेयरहोल्डर्स के लिए 75 करोड़ रुपये के शेयर रिजर्व रहेंगे। साथ ही इन्हें फाइनल इश्यू प्राइस पर 2 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा।
क्या होता है आईपीओ?
आईपीओ यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग्स के जरिये कंपनियाँ शेयर बाजार में खुद को लिस्ट करवाती हैं। आईपीओ में कंपनियाँ पब्लिक यानी आम निवेशकों को शेयर बेचने की पेशकश करती हैं, इसलिए पब्लिक इश्यू भी कहा जाता है। वहीं सरकार अपनी हिस्सेदारी घटाने या विनिवेश करने के लिए पीएसयू कंपनियों का आईपीओ लाती है। आईपीओ में निवेशकों द्वारा निवेश की गयी राशि कंपनी को मिलती है। मगर सरकारी कंपनियों के आईपीओ के मामले में यह रकम सरकार को मिलती है।
यह भी पढ़ें - केंद्र सरकार में खाली हैं 7 लाख पद, 5 सालों में घटी कर्मचारियों की संख्या
More From GoodReturns

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल



Click it and Unblock the Notifications