नई दिल्ली, मार्च 2। कोई भी नयी कंपनी, जो शेयर बाजार में लिस्ट होती है, उसे पहले आईपीओ लेकर आना होता है। आईपीओ में कंपनी अपनी हिस्सेदारी शेयरों के जरिए पब्लिक और एंकर निवेशकों के साथ साथ संस्थागत निवेशकों को बेचती है। आईपीओ में कंपनी के शेयरों का प्राइस तय होता है। फिर वो स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होता है। ये लिस्टिंग प्रीमियम यानी फायदे या डिस्काउंट यानी नुकसान के साथ हो सकती है। आम तौर पर आईपीओ मुनाफा कराते हैं। साथ ही अगले कुछ महीने शेयर के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। एक कंपनी है, जिसका आईपीओ पिछले साल अप्रैल में आया था। उस कंपनी का शेयर 11 महीनों में ही निवेशकों को भारी भरकम रिटर्न दे चुका है। जानते हैं इस कंपनी की डिटेल।
दिया 5,118 फीसदी रिटर्न
ईकेआई एनर्जी का शेयर 7 अप्रैल 2021 को शेयर बाजार में आया था। इस शेयर ने 147 रु के भाव पर शेयर बाजार में शुरुआत की थी। आज यह 7670 रु पर पहुंच चुका है। यानी 5,117.69 का रिटर्न। इतने रिटर्न के आधार पर कंपनी का शेयर 1 लाख रु को 51 लाख रु से अधिक बना चुका है। जिस निवेशक ने भी इस कंपनी में निवेश किया होगा उसने भारी मुनाफा कमाया होगा।
2022 में कराया नुकसान
हालांकि ईकेआई एनर्जी के शेयर ने 2022 में नुकसान कराया है। इस शेयर ने साल की शुरुआत 10424.80 रु के भाव पर की थी। आज यह 7670 रु तक गिर चुका है। यानी 26.5 का नुकसान। हालांकि इसका 6 महीनो का रिटर्न करीब 300 फीसदी रहा है। इतने रिटर्न के हिसाब से यह 1 लाख रु के 4 लाख रु बना चुका है। वहीं इसका तीन महीनों का रिटर्न 26.33 फीसदी के आस-पास है।
12600 रु तक गया
ईकेआई एनर्जी का शेयर पिछले साल लिस्टिंग के बाद से अब तक 12,599.95 रु तक गया है जबकि इसी अवधि में कंपनी के शेयर का निचला स्तर 140 रु रहा है। कंपनी की मार्केट कैपिटल इस समय 5,237.92 करोड़ रु है।
कैसा है कंपनी का बिजनेस
ईकेआई एनर्जी, जो 'एनकिंग इंटरनेशनल' ब्रांड नाम के तहत काम करती है, अपने ग्राहकों को कार्बन फुटप्रिंट न्यूट्रिलिटी हासिल करने, ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कटौती करने, कार्बन ऑफसेट में ट्रेड करने, विद्युत सुरक्षा ऑडिट करने और स्थिरता रिपोर्टिंग करने में मदद करती है। 2019-20 में, कंपनी ने 66 करोड़ रु का टर्नओवर हासिल किया और 4.4 करोड़ रु का शुद्ध लाभ कमाया था। 2020-21 के पहले छह महीनों में, इसका टर्नओवर 60 करोड़ रु और शुद्ध लाभ 5.38 करोड़ रु रहा था।
छोटा था आईपीओ
कंपनी के पास 50.50 लाख इक्विटी शेयर थे और आईपीओ में इसने सब्सक्रिप्शन के लिए 18.24 लाख शेयर जारी किए। प्राइस बैंड 100 रु से 102 रु था, इसलिए कंपनी आईपीओ के माध्यम से 18.60 करोड़ रु जुटा सकी। इसका शेयर बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुआ था। ईकेआई एनर्जी 12 से अधिक वर्षों से व्यवसाय में है। इसके ग्राहकों में एनटीपीसी, एनएचपीसी, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, इंडियन रेलवे, एसबी एनर्जी, द वर्ल्ड बैंक और फोर्टम हैं। कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी में कहा गया है कि वह हर महीने एक मिलियन कार्बन ऑफसेट के व्यापार की सुविधा प्रदान करती है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
