IPO News: मोबाइल टेलीफोन कंपनी भारती एयरटेल की सब्सिडियरी भारती हेक्साकॉम (Bharti Hexacom) का आईपीओ (IPO) 3 अप्रैल से 5 अप्रैल 2024 तक निवेश के लिए खुला रहेगा। यह नए वित्त वर्ष 2024-25 में पहला बड़ा इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) होगा। आईपीओ के प्राइस बैंड की घोषणा अगले हफ्ते की जाएगी।
यह आईपीओ 5 अप्रैल को बंद होगा, जबकि एंकर बुक 2 अप्रैल को शुरू होगी। यह एक दिन के लिए खाेली जाएगी। भारती हेक्साकॉम आईपीओ में केवल ऑफर-फॉर-सेल (ओएफएस) शामिल है। इस आईपीओ में कोई फ्रेश इश्यू कंपोनेंट नहीं है। टेलीकॉम कंसल्टेंट्स इंडिया, कंपनी का एकमात्र पब्लिक शेयर होल्डर ओएफएस में 7.5 करोड़ इक्विटी शेयर या 15 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगा।

प्रमोटर भारती एयरटेल के पास 70 फीसदी हिस्सेदारी है और शेष 30 फीसदी शेयर (15 करोड़) टेलीकॉम कंसल्टेंट्स इंडिया के पास हैं। कम्युनिकेशन सॉल्यूशन प्रोवाइडर ने इश्यू साइज का 75 फीसदी क्वालिफाइड इंस्टिट्यूशनल बायर्स के लिए, 15 फीसदी नॉन-इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टरके लिए और शेष 10 प्रतिशत खुदरा निवेशकों के लिए रिजर्व किया है।
भारती हेक्साकॉम के बारे में
भारती हेक्साकॉम राजस्थान और नॉर्थ ईस्ट टेलीकम्यूनिकेशन सर्कल में ग्राहकों को एयरटेल ब्रांड के तहत कंज्यूमर मोबाइल सर्विसेज फिक्स्ड लाइन टेलीफोन और ब्रॉडबैंड सेवाएं प्रदान करता है।
भारती हेक्साकॉम की 12 अप्रैल को होगी लिस्टिंग
निवेशक 12 अप्रैल से भारती हेक्साकॉम आईपीओ शेयरों में कारोबार कर पाएंगे। भारती एयरटेल की सब्सिडियरी को 11 मार्च को आईपीओ योजना के साथ आगे बढ़ने के लिए सेबी से मंजूरी मिल गई। एसबीआई कैपिटल मार्केट्स, एक्सिस कैपिटल, बीओबी कैपिटल मार्केट्स, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और आईआईएफएल सिक्योरिटीज इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज रजिस्ट्रार हैं।
जानें भारती एयरटेल और इस शेयर के रिटर्न के बारे में
भारती एयरटेल के शेयर में इस वक्त तेजी का दौर है। भारती एयरटेल के शेयर का रेट एक साल के दौरान जहां न्यूनतम 738.85 रुपये रहा है, वहीं अधिकतम रेट 1,245.00 रुपये रहा है। वहीं एयरटेल के शेयर का रेट आजकल 1,236.10 रुपये रहा है।
जानिए भारती एयरटेल के शेयर का रिटर्न
- 1 माह के दौरान भारती एयरटेल के शेयर का रिटर्न 8.85 प्रतिशत रहा है।
- 3 माह के दौरान भारती एयरटेल के शेयर का रिटर्न 24.92 प्रतिशत रहा है।
- 1 जनवरी 2024 से लेकर आज तक भारती एयरटेल के शेयर का रिटर्न 19.75 प्रतिशत रहा है।
- 1 साल के दौरान भारती एयरटेल के शेयर का रिटर्न 63.35 प्रतिशत रहा है।
- 3 साल के दौरान भारती एयरटेल के शेयर का रिटर्न 138.51 प्रतिशत रहा है।
डिस्क्लेमर: यहां पर आईपीओ का डिटेल बताया जा रहा है। यह निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित



Click it and Unblock the Notifications
