
IPO : अगर आप आईपीओ में निवेश करने के बारे में सोच रहे है, तो फिर आज 4 कंपनियों के आईपीओ खुल रहे है। इन आईपीओ में निवेश करके पैसा कमाने का मौका है। आज का दिन चालू वित्तीय वर्ष का आखिरी दिन है। कल यानी 1 अप्रैल 2023 से नए फाइनेंशियल ईयर को शुरुआत हो रही है। यह चारों आईपीओ मिलकर मार्केट से लगभग 100 करोड़ रु का फंड जुटाएंगे, तो चलिए जानते हैं इसके बारे में सारी डिटेल।
सैनकोड टैनोजॉजीज आईपीओ
सैनकोड टैनोजॉजीज का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है। यह कंपनी एक सॉफ्टवेयर एंड प्रोडक्ट डेवलेपमेंट कंपनी है। सैनकोड टैनोजॉजीज ने इस आईपीओ का प्रति शेयर 47 रु प्राइस बैंड तय किया है। अगर हम इसके लॉट साइज की बात करें, तो साइज 3000 शेयर का होने वाला है। कंपनी इस आईपीओ के जरिए 5.15 करोड़ रु को राशि जुटाएंगी।
एमओएस यूटिलिटी आईपीओ
एमओएस यूटिलिटी का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है। इस आईपीओ में आप 6 अप्रैल तक निवेश कर सकते है। एमओएस यूटिलिटी डिजिटल प्रोडक्ट और सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी है। इस कंपनी ने आईपीओ के लिए प्रति शेयर 72 -76 रुपये का प्राइस बैंड निर्धारित किया है। वही, अगर हम इसके लॉट साइज की बात करें, तो यह 1600 स्टॉक्स का है। एमओएस यूटिलिटी इस आईपीओ के माध्यम से लगभग 50 करोड़ रुपये की राशि जुटाएंगी। कंपनी इस आईपीओ के माध्यम से 57.74 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे।
इनफिनियम फर्माकेम आईपीओ
इनफिनियम फर्माकेम जो फार्मा इंटरमीडिएट्स, आयोडीन डेरिवेटिव्स और एक्टिव फार्मास्युटिकल इनग्रेडिएंट्स बनाने और उसकी सप्लाई करने का काम करती है। इस कंपनी का आईपीओ भी आज खुलने वाला है। इस कंपनी के शेयर का लॉट साइज 1,000 शेयर का है। कंपनी ने इस शेयर का ऑफर प्राइस 135 रु प्रति शेयर निर्धारित किया हैं। इनफिनियम फर्माकेम इस आईपीओ के जरिए मार्केट से 25 हजार करोड़ रु से अधिक राशि जुटाना चाहती है।
एक्जीकॉन इवेंट्स मीडिया सॉल्यूशंस का आईपीओ
इस कंपनी का आईपीओ जो आज खुलने जा रहा है। इस कंपनी के आईपीओ में 5 अप्रैल तक इन्वेट्स किया जा सकता है। अगर हम इसके लॉट साइज की बात करें, तो इसका लॉट साइज 2000 शेयरों का है। इसके लिए कंपनी के द्वारा 33 लाख फ्रेश शेयर जारी किया जाएगा। वही, कंपनी की तरफ से आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 61 रु से लेकर 64 रु प्रति शेयर तय किया है। एक्जीकॉन इवेंट्स मीडिया सॉल्यूशंस इस आईपीओ के माध्यम से मार्केट से 21 करोड़ रु की राशि जुटाएंगी।
More From GoodReturns

IPO Alert: 24 अगस्त से खुल रहे हैं 3 बड़े IPO, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

IPO निवेश का सही दांव: Tempsens, Augmont और Skyways में से किसे चुनें?

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Augmont Enterprises IPO: दूसरे दिन की हलचल, निवेश से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications