नई दिल्ली, दिसंबर 13। आज एक सफल आईपीओ के बाद तेगा इंडस्ट्रीज का शेयर स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट हुआ। कंपनी के शेयर ने एक मजबूत शुरुआत की। इसका शेयर एनएसई पर 760 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो इसके इश्यू मूल्य (453 रुपये) से 68 प्रतिशत अधिक रहा। वहीं बीएसई पर कंपनी का स्टॉक 753 रुपये पर लिस्ट, जो इश्यू प्राइस के मुकाबले 66 फीसदी अधिक है। मगर 2021 में ढेरों आईपीओ आए, जिनमें कुछ ने निवेशकों को भारी मुनाफा कराया। मगर कुछ ऐसे भी आईपीओ रहे, जिनसे निवेशकों को नुकसान हुआ।
कितने आईपीओ आए
हम यहां आपको 3 दिसंबर तक मार्केट में आए आईपीओ की जानकारी देंगे। इस तारीख तक मार्केट में मैनबोर्ड के 31 आईपीओ आए। इनमें से 14 शेयरों ने घाटा कराया, जबकि बाकी 17 आईपीओ ने मुनाफा कराया। सबसे अधिक घाटा कराने वाला शेयर रहा सूर्योदय स्माल फाइनेंस बैंक का। ये इश्यू भाव के मुकाबले इस समय 50 फीसदी से अधिक नुकसान पर है। वहीं सबसे अधिक मुनाफा कराने वाला शेयर रहा पारस डिफेंस।
कितना मुनाफा कराया
पारस डिफेंस का शेयर इस समय आईपीओ के इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 340 फीसदी ऊपर है। इस शेयर ने निवेशकों का पैसा करीब 4.5 गुना कर दिया है। अन्य नुकसान वाले शेयरों की बात करें तो कारट्रेड का शेयर 43 फीसदी नीचे है। वहीं विंडलास बायो का शेयर 39 फीसदी नुकसान करा चुका है। इसी तरह फिनो पेमेंट्स बैंक का शेयर 26.7 फीसदी नीचे है। कृष्णा डायग्नोस्टिक का शेयर भी करीब 26 फीसदी का घाटा करा चुका है।
ये हैं अन्य नुकसान कराने वाले शेयर
इस साल सबसे बड़ा इश्यू लेकर आई पेटीएम। मगर इसने भी निवेशकों को नुकसान कराया। इसका शेयर इश्यू भाव से 23.3 फीसदी गिरा है। बात करें कल्याण ज्वेलर्स की तो इसका शेयर 20.5 फीसदी और एसजेएस का शेयर 18.5 फीसदी नीचे फिसल चुका है। बिड़ला असेट मैनेजमेंट की गिनती भी नुकसान कराने वाले शेयरों में है। इसने 18 फीसदी से अधिक का घाटा कराया है। वहीं ग्लेनमार्क लाइफ साइंस 16 फीसदी और अप्टस वैल्यू हाउसिंग 11.4 फीसदी नुकसान करा चुकी है।
मुनाफा कराने वाले शेयर
इस साल में पारस डिफेंस के बाद लक्ष्मी ऑर्गेनिक के शेयर का नबंर है, जिसने 235 फीसदी मुनाफा कराया है। वहीं लेटेंट व्यू ने 224 फीसदी रिटर्न दिया है। बार्बीक्यू नेशन ने 202 भी फीसदी रिटर्न दिया है। इनके अलावा मैक्रोटेक डेलवपर्स का शेयर 194 फीसदी चढ़ा है। अन्य शेयरों की बात करें तो क्लीन साइंस ने 174 फीसदी, ईजी ट्रिप ने 170 फीसदी, सिगाची इंडस्ट्रीज ने 167 फीसदी और सोना बीएलडब्लू ने 163 फीसदी रिटर्न दिया है।
अन्य मुनाफे वाले शेयर
बर्गर किंग की बात करें तो इसके शेयर ने 153 फीसदी रिटर्न दिया है। इसके बाद स्टोव क्राफ्ट का नंबर है, जिसके शेयर ने 150 फीसदी और तत्व चिंतन ने 140 फीसदी का लाभ कराया है। गेमिंग कंपनी नजारा टेक भी 115 फीसदी रिटर्न देने में कामयाब रही है। इसी तरह जीआर इंफ्रा 109 फीसदी और नायका 106 फीसदी मुनाफा करा चुका है। इस साल पेटीएम सबसे बड़ा इश्यू लेकर आई। पेटीएम ने आईपीओ से 18,300 करोड़ रु जुटाए। जोमैटो भी 9,375 करोड़ रु जुटाने में कामयाब रही।
More From GoodReturns

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत



Click it and Unblock the Notifications