Upcoming IPO Next Week: अगर आप आईपीओ में पैसा लगाना चाह रहे हैं तो अगला महीना आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। 31 मार्च को यानी आज फाइनेंशियल ईयर खत्म हो रहा है और कल से नया हफ्ता और नया फाइनेंशियल ईयर भी शुरू हो रहा है। मिल रही जानकारी के मुताबिक अगले हफ्ते शेयर बाजार में 1 आईपीओ इश्यू किया जा रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि फिलहाल साथ ऐसे आईपीओ है जिनमें आप अगले हफ्ते इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। इनमें से कुछ इनिशियल पब्लिक आफरिंग इश्यू के द्वारा ग्रे मार्केट में भी जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने को मिल रही है। इस आर्टिकल में हम आपको इन आईपीओ के बारे में बताने जा रहे हैं।
3 अप्रैल को जारी होगा पहला नए फाइनेंशियल ईयर का पहला आईपीओ
जैसा कि आप सभी जानते हैं 1 अप्रैल 2024 से नया वित्तीय वर्ष शुरू होने जा रहा है। इस नए फाइनेंशियल ईयर का पहला आईपीओ 3 अप्रैल को लॉन्च हो रहा है। इसे भारतीय हेक्साकॉम द्वारा लांच किया जा रहा है। यह आईपीओ 3 अप्रैल को सब्सक्रिप्शन के लिए खोला जाएगा । कंपनी के द्वारा दी जा रही जानकारी के मुताबिक किया आईपीओ 12 अप्रैल को स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट किया जाएगा। कंपनी का इरादा इस इश्यू के जरिए 4,275 करोड रुपए जुटाने का है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस कंपनी का इश्यू प्राइस 570 रुपए की है।

सब्सक्रिप्शन के लिए पहले ही खुल चुके हैं ये 7 आईपीओ
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि आप अगले कारोबारी हफ्ते में सात अन्य आईपीओ पर भी पैसे लगा सकते हैं।
रेडियोवाला आईपीओ
यह इनिशियल पब्लिक आफरिंग इश्यू 27 मार्च को सब्सक्रिप्शन के लिए खोला गया है और इसे 2 अप्रैल तक सब्सक्राइब किया जा सकता है। ग्रे मार्केट में भी इसके शेयर की जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने को मिल रही है। इस कंपनी के शेयर की इश्यू प्राइस 76 रुपए की है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस कंपनी को करीब 57 प्रतिशत तक का लिस्टिंग प्रीमियम मिल सकता है। इस हिसाब से इसकी अनुमानित लिस्टिंग प्राइस 119 रुपए तक की हो सकती है।
केटू इंफ्राजेन आईपीओ
इस आईपीओ को सब्सक्राइब करने की आखिरी तारीख 3 अप्रैल 2024 की है। यह 28 मार्च को सब्सक्रिप्शन के लिए खोला गया था। इस कंपनी के शेयर की इश्यू प्राइस 119 रुपए की है।
जय कैलाश नमकीन आईपीओ
इस कंपनी के द्वारा 11.9 करोड़ रुपए जुटाने के लिए आईपीओ शुरू किया गया है। इसे अब तक 1.53 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफार्म पर इस आईपीओ को लिस्ट किया जाना है। इसकी लिस्टिंग प्राइस 73 रुपए की है।
येस ऑप्टिक्स आईपीओ
इस कंपनी के आईपीओ को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट किया जाना है। यह 27 मार्च को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और 3 अप्रैल को बंद होगा। इसकी इश्यू प्राइस 81 रुपए की है। कंपनी इस आईपीओ के जरिए 53.15 करोड़ रुपए इकट्ठा करने का प्लान बना रही है।
टीएस इंफोसेक आईपीओ
इस आईपीओ का सब्सक्रिप्शन पीरियड 27 मार्च से 2 अप्रैल तक का है। कंपनी इस आईपीओ इशू से करीब 29.99 करोड़ रुपए तक जमा करना चाहती है। इसका इशू प्राइस 106 रुपए का है। ग्रे मार्केट से इस आईपीओ को लेकर तगड़े संकेत मिल रहे हैं और यह 103 प्रतिशत से ज्यादा के प्रीमियर के साथ 216 रुपए की भाव पर लिस्ट हो सकता है।
28 मार्च को दो और आईपीओ को सब्सक्रिप्शन के लिए लांच किया गया है जिनके सब्सक्रिप्शन की आखिरी तारीख 4 अप्रैल की है। गौरतलब है कि इन दोनों ही आईपीओ को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफार्म पर लिस्ट किया जाना है। इनमें क्रिएटिव ग्राफिक्स सॉल्यूशन आईपीओ और अलूविंड आर्किटेक्चरल आईपीओ शामिल हैं।
अलूविंड आर्किटेक्चरल आईपीओ
इस आईपीओ के जरिए कंपनी का इरादा 29.7 करोड रुपए तक जमा करने का है। इसकी इश्यू प्राइस 45 रुपए की है। ग्रे मार्केट पर यह इश्यू प्राइस के मुकाबले 5 रुपए तक के प्रीमियर पर ट्रेड कर रहा था।
क्रिएटिव ग्राफिक्स सॉल्यूशन आईपीओ
कंपनी इस आईपीओ से 54.4 करोड़ रुपए तक जुटाने का प्लान बना रही है। आपको बता दें कि इस आईपीओ की इश्यू प्राइस 85 रुपए की है।
More From GoodReturns

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications