IPO News: शेयर बाजार में तेज गिरावट के चलते आईपीओ मार्केट में सुस्ती देखने को मिल रही. कंपनियों ने इक्विटी मार्केट की हलचल को देखते हुए आईपीओ लॉन्चिंग की प्लानिंग को आगे के लिए टाल दिया है. हालांकि, मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास आईपीओ के लिए आवेदन लगातार जा रहे. इसके बाद सेबी उन्हें मंजूरी भी दे रहा है. इसमें एक और नाम जुड़ गया है. मुंबई बेस्ड कंपनी Seshaasai Technologies को मार्केट रेगुलेटर से मंजूरी मिल गई है. टेक्नोलॉजीज के जरिए मल्टी-लोकेशन सॉल्युशंस प्रोवाइडर कंपनी ने 27 दिसंबर 2024 को आईपीओ के लिए अप्लाई किया था.
आईपीओ में फ्रेश इश्यू होगी जारी
Seshaasai Technologies का मकसद IPO के जरिए फंड जुटाना है. इसके लिए कंपनी फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल यानी OFS लाएगी. इसमें 600 करोड़ रुपए की रकम फ्रेश इश्यू के जरिए जुटाने की योजना है. साथ ही ओएफएस में प्रज्ञ्नयत प्रवीण लालवानी की ओर से 39.37 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री होगी. इसके अलावा गौतम संपतराज जैन की ओर से भी 39.37 लाख इक्विटी शेयरों तक की बिक्री होगी. कंपनी प्री-आईपीओ प्लेसमेंट में 120 करोड़ रुपए तक के लिए स्पेसिफाइड सिक्योरिटीज को इश्यू किया जा सकता है. अगर प्री-आईपीओ प्लेसमेंट पूरा होता है तो इतनी रकम को फ्रेश इश्यू से घटा दिया जाएगा.

फंड का कहां होगा इस्तेमाल?
शेषसाई टेक्नोलॉजीज आईपीओ से जुटाई रकम का इस्तेमाल कैपिटल एक्सपेंडेचर के लिए 195.33 करोड़ रुपए फंडिंग करेगी. इसके अलावा मौजूदा कर्ज के लिए 300 करोड़ रुपए की रकम का रीपेमेंट या प्रीपेमेंट करेगी. बाकी बची रकम को कंपनी सामान्य कॉरपोरेट कार्यों के लिए इस्तेमाल करेगी.
कंपनी का क्या है कारोबार
यह कंपनी देश में दो सबसे बड़ी पेमेंट कार्ड बनाने वाली कंपनियों में शुमार है, जिसका मार्केट शेयर फिस्कल ईयर 2024 तक 34.5% रहा. F&S रिपोर्ट के मुताबिक फिस्कल ईयर 2022 में भारत में डेबिट कार्ड जारी करने में 23.7% की सुधार देखने को मिली. यह कंपनी देश में पेमेंट स्टीकर्स, वीयरेबल्स, बायोमैट्रिक कार्ड, सस्टनेबल कार्ड, मेटल कार्ड्स और प्लास्टिक कार्ड्स के मैन्युफैक्चरिंग के लिए प्लांट वाले कुछ वेंडर्स में शुमार है, जिसकी इंस्टाल्ड कैपासिटी 0.47 मिलियन कार्ड्स है. प्रति दिन 1.25 मिलियन RFID टैग्स की क्षमता है. कंपनी के पास नेशनल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (RuPay), पेमेंट कार्ड इंडस्ट्री (PCI) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) सर्टिफिकेशन हैं.
IPO के लिए बुकरनिंग मैनेजर्स नियुक्त
IPO के लिए कंपनी ने बुकरनिंग मैनेजर्स नियुक्त हो गए हैं. IIFL कैपिटल सर्विसेस लिमियेड, ICICI सिक्योरिटीज लिमिटेड और SBI कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड बुकरनिंग लीड मैनेजर्स हैं. जबकि Link Intime India Private Limited रजिस्ट्रार अपॉइंट किए गए हैं.
More From GoodReturns

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications