IPO News: लॉजिस्टिक सेक्टर की कंपनी प्राणिक लॉजिस्टिक्स का पब्लिक इश्यू आज 14 अक्टूबर को बंद हो जाएगा. कंपनी का इश्यू दो दिन तक सवा चार गुना भर चुका है. यह आईपीओ 10 अक्टूबर से लॉन्च हुआ था. कंपनी का टारगेट आईपीओ के जरिए 22.47 करोड़ रुपए जुटाना है. कोलकाता बेस्ड इस लॉजिस्टिक्स फर्म ने आईपीओ के लिए 73-77 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड फिक्स किया गया है.
2015 में कंपनी की हुई थी शुरुआत
आईपीओ में रिटेल निवेशकों को कम से कम 1600 शेयरों पर बोली लगानी होगी, जिसमें 1 लाख 23 हजार रुपए का निवेश करना होगा. इस इश्यू में योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए 50% ऑफरिंग रिजर्व हैं. वहीं रिटेल इनवेस्टर्स के लिए 35% और अन्य 15% गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित है. बताते चलें कि प्राणिक लॉजिस्टिक्स लिमिटेड की शुरुआत 2015 में शुरुआत हुई. यह एक इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स सॉल्युशन प्रोवाइडर कंपनी है.
प्राणिक लॉजिस्टिक्स परिवहन, वेयरहाउसिंग, मटेरियल हैंडलिंग और फ्रेट फॉरवर्डिंग समेत अन्य कारोबार से जुड़ी कंपनी है. कंपनी के पास 86 कमर्शियल व्हीकल्स हैं. इन्हें जरूरत के लिहाज से लीज पर भी दिया जाता है. कंपनी के पास 30 गोदाम भी हैं, जिनका मैनेजमेंट सीधे कंपनी ही करती है.

इस तारीख को होगी लिस्टिंग
आईपीओ 10 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन खुलने के लिए खुला, अब यह 14 अक्टूबर को बंद हो जाएगा. IPO में बोली लगाने वाले निवेशकों को शेयरों का आवंटन 15 अक्टूबर को होगा. शेयर क्रेडिट या रिफंड 16 अक्टूबर तक होने की उम्मीद है. उसके बाद प्राणिक लॉजिस्टिक्स का शेयर 17 अक्टूबर तक एनएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो जाएगा.
प्राणिक लॉजिस्टिक्स की मंशा आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी में निवेश करने, पूंजीगत व्यय की जरूरतों को पूरा करने, कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कॉर्पोरेट खर्चों को कवर करने के साथ-साथ इश्यू से जुड़ी लागतों को पूरा करने के लिए करना है. कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन भी अच्छा नजर आ रहा.
31 मार्च, 2023 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष और 31 मार्च, 2024 के बीच राजस्व में 11% और PAT में 336% की धमाकेदार ग्रोथ दर्ज किया गया. इसके तहत कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2024 के लिए 67.70 करोड़ रुपए का राजस्व और 4.06 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया.
ग्रे मार्केट में कैसा है सेंटिमेंट
बाजार एनलिस्ट्स के मुताबिक प्राणिक लॉजिस्टिक्स आईपीओ के लिए ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) 0.9 रुपए है. यह नॉन-लिस्टेज मार्केट में कंपनी के शेयर के के लिए पॉजिटिव मार्केट सेंटीमेंट को दर्शा रहा है. बता दें कि पब्लिक इश्यू के लिए नारनोलिया फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर के रूप में काम कर रहा है, जबकि रामा शीतला सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड को इस इश्यू के लिए रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है.
More From GoodReturns

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Behari Lal IPO Listing: 63% प्रीमियम पर शेयरों की शानदार एंट्री, अब क्या करना है?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications