IPO Alerts: आईपीओ बाजार में धीमे-धीमे रौनक लौट रही है. कंपनियां एक के बाद एक आईपीओ लॉन्च करना शुरू कर दी हैं. इक्विटी मार्केट में सुधरते माहौल का असर प्राइमरी मार्केट में भी देखने को मिल रहा. इस कड़ी में ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन और समारा कैपिटल की ओर से समर्थित सुपरमार्केट चेन मोर रिटेल का प्लान आईपीओ लॉन्च करने की है. इसके तहत 2026 तक भारतीय शेयर बाजार में लगभग 2,000 करोड़ रुपए का आईपीओ लॉन्च करने की है.
More Retail में हिस्सेदारी
मोर रिटेल आईपीओ में फ्रेश कैपिटल इनवेस्टमेंट शामिल होगा, जिसमें प्रमोटर हिस्सेदारी की मिनिमम सेल होगी. फिलहाल कंपनी में समारा कैपिटल की 51 फीसदी और अमेजन की 48 फीसदी हिस्सेदारी है.

आईपीओ फंड का कहां होगा इस्तेमाल?
मोर रिटेल का टारगेट आईपीओ के जरिए फंड जुटाना है. इस फंड का इस्तेमाल करके 2030 तक अपने स्टोर नेटवर्क को बढ़ाकर 3000 तक करना है. इस कदम का उद्देश्य मोर रिटेल को करीब कर्जमुक्त बनाना भी है. बता दें कि फिलहाल कंपनी पर लगभग 500 करोड़ रुपए का कर्ज है, जिसमें कर्ज और नॉन-कनवर्टिबल डिबेंचर (NCD) शामिल हैं. पिछले 5 सालों में प्रमोटरों ने 4300 करोड़ रुपए की अधिग्रहण कॉस्ट से परे बिजनेस में एक्सट्रा 900 करोड़ रुपए डाले हैं.
पहुंच बढ़ाने पर कंपनी का फोकस
मोर रिटेल का फोकस छोटे शहरों पर है. इसके तहत झारखंड और ओडिशा इस साल नेटवर्क में शामिल हो जाएंगे. कंपनी की दक्षिण भारत, पंजाब, हरियाणा और एनसीआर में मजबूत उपस्थिति है, लेकिन दिल्ली और मुंबई से बाहर निकल गई है. पश्चिम बंगाल फिलहाल 109 स्टोर के साथ एक प्रमुख बाजार बना हुआ है. यहां अगले 2 सालों में 90 नए स्टोर खोलने की योजना है.
ऑनलाइन सेगमेंट की ग्रोथ
अमेजन फ्रेश के साथ मिलकर मोर रिटेल अपने ऑनलाइन सेगमेंट को बढ़ा रहा है. कंपनी अभी अमेजन फ्रेश की सर्विस देने वाले 270 स्टोर्स ऑपरेट करती है. जुलाई तक यह संख्या बढ़कर 370 हो जाएगी और साल के अंत तक 500 से 600 के बीच हो जाएगी. दरअसल, इसका मकसद FY26 तक ऑफलाइन और हाइब्रिड स्टोर की संख्या 1100 तक पहुँचाना है, जबकि 'डार्क स्टोर' की संख्या 40 से बढ़ाकर 100 करना है.
More From GoodReturns

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications