IPO News: आईपीओ के बाजार में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा. आज 11 दिसंबर को मेनबोर्ड के 3 आईपीओ खुले. इसमें विशाल मेगा मार्ट, मोबिक्विक और साई लाइफ साइंसेज शामिल हैं. रिटेल निवेशक शुक्रवार, 13 दिसंबर तक इन आईपीओ में बोली लगा सकते हैं. ग्रे मार्केट के रुझान मोबिक्विक और विशाल मेगा मार्ट के शेयरों में मजबूत निवेशक रुचि दिखा रहे हैं. हालांकि, इस बीच,साई लाइफ साइंसेज मामूली प्रीमियम पर कारोबार कर रहा है.
ग्रे मार्केट प्रीमियम से क्या है संकेत
ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) किसी शेयर की IPO कीमत के मुकाबले में उसके सांकेतिक लिस्टिंग प्राइस के बारे में जानकारी देता है. दरअसल, यह शेयर के ऑफिशियल डेब्यू से पहले निवेशकों की भावना और मांग को भी दर्शाता है. विशाल मेगा मार्ट के लिए, ताजा GMP 20 रुपए है, जोकि फिलहाल 78 रुपए के IPO प्राइस के साथ अनुमानित लिस्टिंग प्राइस 98 रुपए है. यह 25.64% प्रीमियम हो सकता है.
मोबिक्विक के शेयर ने 136 पर अपना हाइएस्ट GMP दर्ज किया है. ₹279 के ऊपरी प्राइस बैंड को ध्यान में रखते हुए मोबिक्विक के शेयर ₹415 पर लिस्ट हो सकते हैं. यह 48.75% प्रीमियम को दर्शा रहा है. दूसरी ओर, साई लाइफ साइंसेज का ताजा GMP 42 रुपए है, जो इसके सबसे कम GMP 22 रुपए से ऊपर है. शेयर 549 रुपए के ऊपरी प्राइस बैंड के साथ साई लाइफ साइंसेज के शेयरों के लिए अनुमानित लिस्टिंग प्राइस 591 रुपए है, जोकि 7.65% प्रीमियम है.

विशाल मेगा मार्ट आईपीओ डिटेल
विशाल मेगा मार्ट आईपीओ पूरी तरह से समायत सर्विसेज एलएलपी का 8,000 करोड़ रुपए का ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) है. इस प्रमोटर के पास कंपनी में 96.46% हिस्सेदारी है. इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड ₹10 के फेस वैल्यू के साथ ₹74 और ₹78 प्रति इक्विटी शेयर के बीच है. कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज इस पब्लिक इश्यू के प्रमुख मैनेजर्स में से हैं. केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड को इस पब्लिक ऑफर के लिए आधिकारिक रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है.
मोबिक्विक आईपीओ की जानकारी
मोबिक्विक का लक्ष्य अपने आईपीओ के ज़रिए 572 करोड़ रुपए जुटाना है, जिसमें पूरी तरह से 2.05 करोड़ इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे. आईपीओ का प्राइस बैंड 265 से 279 रुपए प्रति शेयर के बीच तय किया गया है और आईपीओ का लॉट साइज़ 53 शेयर है. एसबीआई कैपिटल मार्केट्स और डैम कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड मोबिक्विक के आईपीओ के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर के रूप में काम कर रहे हैं, जबकि लिंक इनटाइम इंडिया रजिस्ट्रार के रूप में कार्य कर रहा है.
साई लाइफ साइंसेज आईपीओ की जानकारी
साई लाइफ साइंसेज के आईपीओ में लगभग 950 करोड़ रुपए प्राइस के इक्विटी शेयरों के नए निर्गम के साथ प्रमोटरों और निवेशकों सहित विभिन्न शेयरधारकों द्वारा 3.81 करोड़ इक्विटी शेयरों की ओएफएस शामिल है. इस बुक-बिल्ट इश्यू का प्राइस बैंड ₹522-549 प्रति शेयर के बीच तय किया गया है. कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड और जेफरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इस पेशकश का प्रबंधन करने वालों में से हैं, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड रजिस्ट्रार के रूप में काम करता है.


Click it and Unblock the Notifications