IPO News: शेयर बाजार के निवेशकों के लिए इस हफ्ता बेहद खास रहने वाला है। बाजार में कुल 8 कंपनियों के आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाले हैं। इनमें से 5 मेनबोर्ड कंपनियां और 3 एसएमई सेगमेंट की कंपनियां शामिल हैं। यह आईपीओ अलग-अलग सेक्टर्स से जुड़े हैं, जिससे निवेशकों को पोर्टफोलियो में विविधता लाने का बेहतर मौका मिलेगा। आइए जानते हैं किस कंपनी का आईपीओ कब और किस प्राइस बैंड में खुल रहा है।

मेनबोर्ड आईपीओ
श्रीजी शिपिंग ग्लोबल
श्रीजी शिपिंग ग्लोबल का आईपीओ निवेशकों के लिए 14 अगस्त से 21 अगस्त तक खुला रहेगा। कंपनी ने इसका साइज ₹410.71 करोड़ और प्राइस बैंड ₹240 से ₹252 प्रति शेयर तय किया है। यह पूरी तरह फ्रेश शेयरों पर आधारित ऑफर है।
जेम एरोमैटिक्स
जेम एरोमैटिक्स का आईपीओ 19 अगस्त को खुलेगा और 21 अगस्त तक सब्सक्राइब किया जा सकेगा। इसका साइज ₹451.25 करोड़ है। कंपनी इसमें फ्रेश शेयरों के साथ-साथ ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए भी शेयर जारी करेगी। प्राइस बैंड ₹309 से ₹325 प्रति शेयर रखा गया है।
विक्रम सोलर लिमिटेड
यह इस हफ्ते का सबसे बड़ा आईपीओ है। ₹2079.37 करोड़ के इस ऑफर का प्राइस बैंड ₹315 से ₹320 प्रति शेयर तय किया गया है। निवेशक 19 अगस्त से 21 अगस्त तक इसमें आवेदन कर सकते हैं। यह कंपनी सोलर एनर्जी सेक्टर से जुड़ी है, इसलिए इसमें लॉन्ग इनवेस्टमेंट के निवेशक खास रुचि दिखा सकते हैं।
पटेल रिटेल
पटेल रिटेल का आईपीओ भी 19 अगस्त से 21 अगस्त तक निवेशकों के लिए खुला रहेगा। इसका साइज ₹242.76 करोड़ और प्राइस बैंड ₹237 से ₹255 प्रति शेयर है। रिटेल सेगमेंट के निवेशकों के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
मंगल इलेक्ट्रिकल
यह आईपीओ 20 अगस्त से 22 अगस्त तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। कंपनी ने प्राइस बैंड ₹533 से ₹561 प्रति शेयर रखा है। साथ ही, इसका लॉट साइज 26 शेयरों का है।
एसएमई सेगमेंट के आईपीओ
स्टूडियो एलएसडी
इस आईपीओ का प्राइस बैंड ₹51 से ₹54 प्रति शेयर है और लॉट साइज 2000 शेयरों का रखा गया है। यह 18 अगस्त को खुल रहा है।
एलजीटी बिजनेस कनेक्शंस
कंपनी का आईपीओ 19 अगस्त को खुलेगा और 21 अगस्त तक सब्सक्राइब किया जा सकेगा। इसमें ₹107 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है।
क्लासिक इलेक्ट्रोड्स
इस आईपीओ का साइज ₹41.51 करोड़ है और यह पूरी तरह फ्रेश शेयरों पर आधारित है। प्राइस बैंड ₹82 से ₹87 प्रति शेयर रखा गया है।
निवेशकों के लिए अहम संकेत
इस हफ्ते खुलने वाले ये 8 आईपीओ निवेशकों के लिए कई विकल्प लेकर आ रहे हैं। अलग-अलग सेक्टर्स की कंपनियां बाजार में कदम रख रही हैं, जिससे निवेशकों को पोर्टफोलियो में नए सेक्टर जोड़ने का अवसर मिलेगा। हालांकि, किसी भी आईपीओ में पैसा लगाने से पहले कंपनी की वित्तीय स्थिति, बिजनेस मॉडल और बाजार रिस्क को समझना बेहद जरूरी है।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
