Upcoming IPO: अगर आप शेयर बाजार में IPO का इंतजार कर रहे हैं तो अगला हफ्ता आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। 29 सितंबर से शुरू हो रहे हफ्ते में पूरे 20 नए IPO लॉन्च होने वाले हैं। इनमें से 4 IPO मेनबोर्ड सेगमेंट के होंगे जबकि बाकी SME प्लेटफॉर्म पर आएंगे। इसके अलावा पहले से खुले 14 IPO में भी निवेश करने का मौका रहेगा। इतना ही नहीं, इसी हफ्ते 26 कंपनियों के शेयर बाजार में लिस्ट भी होंगे।

कौन-कौन से IPO आ रहे हैं?
Glottis IPO: लगभग ₹307 करोड़ का इश्यू। यह 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक खुला रहेगा। प्राइस बैंड ₹120-129 और लॉट साइज 114 शेयर तय है। लिस्टिंग 7 अक्टूबर को NSE और BSE पर होगी।
Om Freight Forwarders IPO: ₹122.31 करोड़ का इश्यू। यह 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक खुला रहेगा। प्राइस ₹128-135 और लॉट साइज 111 शेयर। लिस्टिंग 8 अक्टूबर को होगी।
Fabtech Technologies IPO: ₹230.35 करोड़ का इश्यू। 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक निवेश का मौका रहेगा। प्राइस ₹181-191 और लॉट साइज 75 शेयर। लिस्टिंग 7 अक्टूबर को होगी।
Dhillon Freight Carrier IPO: SME सेगमेंट का इश्यू, जिसकी साइज ₹10.08 करोड़ है। प्राइस ₹72 और लॉट साइज 1600 शेयर। इसकी लिस्टिंग 7 अक्टूबर को होगी।
अन्य छोटे IPO की भी तैयारी
Suba Hotels, Om Metallogic, Vijaypd Ceutical, Sodhani Capital, Advance Agrolife, Sunsky Logistics, Munish Forge, Infinity Infoway, Zelio E-Mobility, Valplast Technologies, B.A.G. Convergence, Sheel Biotech, Greenleaf Envirotech, Shipwaves Online और Shlokka Dies जैसे IPO भी 29 और 30 सितंबर से ओपन होंगे। इनकी लिस्टिंग 7 से 9 अक्टूबर के बीच होने की संभावना है।
किन कंपनियों के शेयर होंगे लिस्ट?
29 सितंबर: Ganesh Consumer Products, Atlanta Electricals, Prime Cable Industries
30 सितंबर: Solarworld Energy, Jaro Institute, Anand Rathi Share, BharatRohan, Aptus Pharma, True Colors
1 अक्टूबर: Jain Resource Recycling, Epack Prefab Technologies, BMW Ventures, Solvex Edibles, Systematic Industries, Praruh Technologies, Justo Realfintech, Gurunanak Agriculture
3 अक्टूबर: Jinkushal Industries, Trualt Bioenergy, Telge Projects, Earkart, Gujarat Peanut, Chatterbox Technologies
निवेश से पहले क्या करें?
इतने सारे IPO एक साथ खुलना निवेशकों के लिए सुनहरा अवसर है। लेकिन हर IPO में पैसा लगाना समझदारी नहीं होगी। विशेषज्ञों की मानें तो निवेश से पहले कंपनी की वित्तीय स्थिति, ग्रोथ प्लान और बिजनेस मॉडल का अच्छे से अध्ययन करना जरूरी है। सही रिसर्च करके ही निवेश करने से बेहतर रिटर्न मिल सकता है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications