IPO Listing Today News: आज स्टॉक मार्केट में तीन आईपीओ की लिस्टिंग हुई है। इनमें जन एसएफबी, राशि पेरीफेरल्स और कैपिटल एसएफबी शामिल हैं। इन सभी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग इश्यू की लिस्टिंग दर्ज की गई है और इनमें से 2 आईपीओ को डिस्काउंट पर लिस्ट किया गया है। इन तीनों आईपीओ में से किसी का भी लिस्टिंग प्रीमियम दो अंकों के आंकड़े को नहीं टच कर सका है। अगर बात की जाए कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक की तो इसके आईपीओ को 7 प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ा है। इसके अलावा राशि पेरीफेरल्स को करीब 8 प्रतिशत का लिस्टिंग गेन मिला है। वहीं जना स्मॉल फाइनेंस बैंक के आईपीओ को 4 प्रतिशत के डिस्काउंट पर लिस्ट किया गया है।
मतलब है की कैपिटल और जना स्मॉल फाइनेंस बैंक कि आईपीओ लिस्टिंग है तो अपने यूजर्स को पूरी तरह निराश किया है। वहीं राशि पेरीफेरल्स के आईपीओ अपने इन्वेस्टर्स को मात्र 8 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। आइए इनके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

जन स्मॉल फाइनेंस बैंक की निगेटिव आईपीओ लिस्टिंग
आपकी जानकारी के लिए बता दे की जन स्मॉल फाइनेंस बैंक का इनिशियल पब्लिक आफरिंग इश्यू 7 से 9 फरवरी तक सब्सक्रिप्शन के लिए खोला गया था। इस आईपीओ के तहत कंपनी का इरादा 570 करोड़ रुपए जताने का था, कंपनी ने इसके शेयर की इश्यू प्राइस 414 रखी थी। हालांकि इस आईपीओ को अपनी लिस्टिंग प्राइस पर 4 प्रतिशत का घाटा लगा है और इसे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 396 की प्राइस पर लिस्ट किया गया है। गौरतलब है की लिस्टिंग के बाद इस कंपनी के शेयर में मामूली तेजी देखी गई है। इसे मात्र 19.89 गुना का सब्सक्रिप्शन मिला था।
राशि पेरीफेरल्स के आईपीओ को मिला 8 फीसदी का लिस्टिंग गेन
आज स्टॉक मार्केट में राशि पेरीफेरल्स के आईपीओ की लिस्टिंग हुई है। इस दौरान कंपनी को इश्यू प्राइस से सिर्फ 8 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिला है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि इस आईपीओ को सब्सक्राइबर्स उसके द्वारा 62 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया गया था। इसे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर 335 पर लिस्ट किया गया है और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर इसकी लिस्टिंग प्राइस 339.50 रुपए रही है। राशि पेरीफेरल्स का आईपीओ के साथ से 9 फरवरी तक सब्सक्रिप्शन के लिए खोला गया था और कंपनी का इरादा इससे 600 करोड रुपएइकट्ठा करने का था।
कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक आईपीओ के इनवेस्टर्स को लगा घाटा
कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक के आईपीओ की बात करें तो इसके इन्वेस्टर के हाथ जबरदस्त निराशा लगी है। इस आईपीओ को साथ फीसदी की निगेटिव लिस्टिंग मिली है, यानी इसकी लिस्टिंग के बाद यूजर्स को नुकसान उठाना पड़ा है। कंपनी के द्वारा इस आईपीओ की इश्यू प्राइस 468 रुपए प्रति शेयर रखी गई थी। आज लिस्टिंग के वक्त बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर इसकी लिस्टिंग प्राइस 435 रही, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर इसे 430.25 रुपए के भाव पर लिस्ट किया गया है। हालांकि इस कंपनी के आईपीओ को यूजर्स के द्वारा तगड़ा रिस्पांस मिला था। हालांकि इस आईपीओ ने अपने निवेशकों को तो फिलहाल निराश किया है, लेकिन आगे हो सकता है बेहतर रिटर्न देकर इसकी भरपाई कर सकें।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
