IPO Listing Today News: आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि आज शेयर मार्केट में कई आईपीओ लिस्ट हो चुके हैं। इसके बाद इनका कितना प्रॉफिट हुआ है या क्या प्रतिक्रिया रही है, इसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। इनमें से कुछ इनिशियल पब्लिक इश्यूज ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है तो कुछ का प्रदर्शन सामान्य रहा है। इस आर्टिकल में हम आपको हैप्पी फोर्जिंग, क्रेडो ब्रांड्स और आरबीजेड ज्वेलर्स जैसी कंपनियों की लिस्टिंग के बारे में बताने जा रहे हैं।
मिल रही जानकारी के अनुसार हैप्पी फोर्जिंग के आईपीओ में जबरदस्त परफॉर्म किया है, क्रेडो ब्रांड्स और आरबीजेड ज्वेलर्स की लिस्टिंग सपाट रही है। आइए आपको इन आइपीओ के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Happy Forgings IPO
आपको बताते चलें कि हैप्पी फोर्जिंग के के आईपीओ की इश्यू प्राइस 850 रुपए की थी। इसका लॉट साइज 17 शेयर का था। कंपनी ने इसे आईपीओ के जरिए करीब 1008.59 करोड़ रुपए तक जुटाने का प्लान बनाया था। इसे 82.04 गुना का बेहतरीन सब्सक्रिप्शन मिला। जिसमें से क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने इसे 220.48 गुना सब्सक्राइब किया। वहीं एनआईआई ने इसे 62.17 गुना सब्सक्राइब किया और रिटेन इनवेस्टर्स ने 15.09 गुना सब्सक्राइब किया था। शेयर बाजार में इस कंपनी की धमाकेदार एंट्री देखने को मिली है। इस कंपनी का शेयर 18 फीसदी के प्रीमियम पर लिस्ट हुआ है। इसकी लिस्टिंग प्राइस 1001.25 रुपए की रही है। 850 रुपए की इश्यू प्राइस के मुकाबले इनवेस्टर्स को इसकी लिस्टिंग के बाद करीब 151 रुपए का फायदा मिला है।
RBZ Jewellers IPO
आपको बताते चलें की इस कंपनी के आईपीओ ने यूजर्स को नुकसान नहीं होने दिया है, लेकिन कंपनी की इस लिस्टिंग के बाद इनवेस्टर्स को फायदा देखने को भी नहीं मिला है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इरस कंपनी के शेयर 100 रुपए की प्राइस पर लिस्ट हुए हैं। यह आईपीओ 19 दिसंबर को खुला था और इसके बंद होने की तारीख 21 दिसंबर थी। इसके हर शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपए प्रति शेयर थी। इसका प्राइस बैंड 95 से 100 रुपए के करीब है। इसका लॉट 150 शेयर का है। इस कंपनी के आईपीओ में रिटेल इन्वेस्टर्स को कम से कम 1 लॉट खरीदना था तो न्यूनतम निवेश 15000 रुपए था और अधिकतम निवेश की राशि 1.95 लाख रुपए थी।
Credo Brands IPO
आपको बताते चलें कि मुफ्ति जींस बनाने वाली कंपनी क्रेडो ब्रांड्स मार्केटिंग लिमिटेड के आईपीओ की आज लिस्टिंग हो चुकी है। इसका इश्यू प्राइस 280 रुपए प्रति शेयर का था। इसकी लिस्टिंग सपाट रही है। बॉम्बे स्टॉक 282 रुपए और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज 282.35 पर लिस्ट हुआ है। इस आईपीओ को जबरदस्त सब्सक्रिप्शन मिला है। आपको बता दें की क्रेडो के आईपीओ को 51.85 गुना सब्सक्राइब किया आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल के तहत आ रहा है। इसके जरिए प्रमोटर्स ने मार्केट में इसके 1.96 करोड़ शेयर लाए हैं।
Electro Force (India) IPO
इस कंपनी के स्टॉक शेयर बाजार में 7.6 फीसदी के प्रीमियम पर लिस्ट हुए हैं। आपको बताते चलें कि इस कंपनी की इश्यू प्राइस 93 रुपए की थी वहीं इसकी लिस्टिंग 100 रुपए प्रति शेयर के आस पास रही है। कंपनी इस आईपीओ से करीब 80.68 करोड़ रुपए जुटाना चाह रही थी। इसमें ऑएफएस के तहत 26.75 शेयरों की बिक्री की जानी थी।
More From GoodReturns

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित



Click it and Unblock the Notifications
