Share Bazar News Today: चार आईपीओ की लिस्टिंग के साथ आज का शेयर बाजार काफी ज्यादा व्यस्त है। आज 4 आईपीओ की लिस्टिंग हुई है जिनमें सबसे बेहतर प्रदर्शन श्री बालाजी वाल्व कंपोनेंट्स आईपीओ का रहा है। इसे जबरदस्त 90 प्रतिशत के प्रीमियम पर लिस्ट किया गया है। इसके अलावा बाकी अन्य तीन कंपनियों के आईपीओ की सपाट लिस्टिंग हुई है।यानी इन कंपनी के आईपीओ को इश्यू प्राइस के मुकाबले लिस्टिंग प्राइस में ज्यादा फायदा नहीं हुआ है। वही आकांक्षा पावर और इन्फ्रास्ट्रक्चर को 12 प्रतिशत के प्रीमियम पर लिस्ट किया गया है। मनोज सेरेमिक के शेयर को लिस्टिंग के बाद 32 प्रतिशत की तेजी मिली है। इसके अलावा एचआरएच नेक्स्ट सर्विसेज आईपीओ को 14 प्रतिशत प्रीमियम पर लिस्ट किया गया है।
Manoj Ceramic IPO
यह कंपनी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफार्म पर लिस्ट होने जा रही है। इसे सिर्फ 8.6 गुना सब्सक्राइब किया गया है और आज लिस्ट होने वाले चारों आईपीओ में इसका सब्सक्रिप्शन सबसे कम है। इसके आईपीओ को सब्सक्रिप्शन के लिए 27 से लेकर 29 दिसंबर तक खोला गया था। वेस्टस के द्वारा इस 10.7 गुना सब्सक्राइब किया गया है वही हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल ने 6.67 गुना की बोली लगाई है।

इसके शेयर की इश्यू प्राइस 62 रुपए पर शेयर की है। इसने सिर्फ 23.34 लाख के फ्रेश शेयर इश्यू किए हैं। टाइल्स और टाइल्स एधेसिव वाली इस कंपनी ने अपने आईपीओ के माध्यम से 14.47 करोड़ रुपये जुटाए हैं। यह 32 प्रतिशत के प्रीमियम पर लिस्ट होने वाला आईपीओ है। इसे 82 रुपए की कीमत पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज एसएमई पर लिस्ट किया गया है।
HRH Next Services IPO
इस आईपीओ को 14 प्रतिशत के प्रीमियम पर लिस्ट किया गया है। की लिस्टिंग प्राइस 41 रुपए की रही है। इसका प्राइस बैंड 36 रुपए का था।
इस इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग को भी सब्सक्रिप्शन के लिए 27 से 29 दिसंबर तक खोला गया था। कि इस यूजर्स के द्वारा 62 गुना सब्सक्राइब किया गया है। यह एक तेलंगाना में स्थित कंपनी है, जिसने 9.57 करोड रुपए इकट्ठा करने के लिए यह आईपीओ जारी किया है।
इस आईपीओ को रीटेल इनवेस्टर्स के द्वारा 63.53 गुना सब्सक्राइब किया गया है। नॉन रिटेल इन्वेस्टर्सके द्वारा इसे एलॉटेड कोटा का 60.6 गुना पिक किया गया है। इसकी इश्यू प्राइस 36 रुपए पर शेयर की है। इस नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट किया गया है।
Akanksha Power & Infrastructure IPO
आज लिस्ट होने वाले आईपीओ में आकांक्षा पावर और इंफ्रास्ट्रक्चर का आईपीओ भी काफी बेहतर सब्सक्राइब किया गया है। इसने 27.5 करोड़ का आईपीओ ऑफर किया है, जिसे इन्वेस्टर के द्वारा 108.2 गुना बुक किया गया है। इसे सब्सक्रिप्शन के लिए 27 से 29 दिसंबर तक खोला गया था। हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल ने इसे 239.4 गुना सब्सक्राइब किया है। रिटेल इन्वेस्टर्स ने इसे 110.5 गुना खरीदा और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने 38.38 गुना की बोली लगाई है।
12.7 प्रतिशत के प्रीमियर पर 62 रुपए की कीमत में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया गया है। इसका इश्यू प्राइस 55 रुपए था और यह 62 रुपए पर लिस्ट हुआ है।
Shri Balaji Valve Components IPO
इस आईपीओ को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के ऐसे में प्लेटफार्म पर लिस्ट किया जा रहा है। इस इनिशियल पब्लिक आफरिंग के जरिए कंपनी में 21.6 करोड रुपए इकट्ठा किए हैं। शादी के लिए बता दे कि इस 276.52 गुना सब्सक्राइब किया गया है। 29 दिसंबर 2023 को इसका सब्सक्रिप्शन बंद कर दिया गया था। इसे हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स ने 800.007 गुना पर खरीदा है। वहीं क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने रिजर्व पोर्शन में से 70.4 गुना बोली लगाई है।
यह 90 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ आईपीओ है। मिल रही जानकारी के मुताबिक इसका आईपीओ इश्यू प्राइस 100 था और इसे 190 रुपए पर लिस्ट किया गया है।
More From GoodReturns

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications