IPO Listing Today: स्टॉक मार्केट में मंगलवार को स्विगी लिमिटेड के अलावा एक और लिस्टिंग हुई है. दोनों एक्सचेंज पर एक्मे सोलर होल्डिंग्स का भी शेयर लिस्ट हुआ है. लेकिन निवेशकों को इसमें घाटा हो गया है. क्योंकि यह पब्लिक इश्यू प्राइस के मुकाबले डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ है. एनएसई पर ACME सोलर का शेयर 251 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ है. जबकि इश्यू प्राइस 289 रुपए प्रति शेयर रहा. इस लिहाज से शेयर 13.15 फीसदी के डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ है. जबकि बीएसई पर शेयर 10 फीसदी के डिस्काउंट पर 259 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ है.
कमजोर लिस्टिंग के बाद उछला भाव
एक्मे सोलर होल्डिंग का शेयर आज एक्सचेंजों पर कमजोर लिस्ट हुआ है. हालांकि, लिस्टिंग के बाद शेयर में जोश दिख रहा. बीएसई पर शेयर करीब साढ़े 4 फीसदी की मजबूती के साथ 271 रुपए के बाव पर ट्रेड कर रहा है. एनएसई पर एक्मे सोलर होल्डिंग का शेयर प्राइस बढ़कर 268.20 रुपए पर पहुंच गया है. इसका कुल मार्केट कैप 16300 करोड़ रुपए के पास पहुंच गया है.
आईपीओ को मिला था ठीकठाक रिस्पांस
एक्मे सोलर होल्डिंग्स (Acme Solar Holdings) के आईपीओ को निवेशकों से ठीकठाक रिस्पांस मिला था, जोकि अंतिम दिन 2.75 गुना सब्सक्राइब होकर बंद हुआ था. यह 8 नवंबर से खुल कर 11 नवंबर को बंद हुआ. गुरुग्राम बेस्ड कंपनी ने 3000 करोड़ रुपए जुटाने के लिए आईपीओ लॉन्च किया था. कंपनी ने 2000 करोड़ रुपए के नए शेयर जारी किए. वहीं, 1000 करोड़ रुपए जुटाने के लिए ओएफएस में प्रोमोटर्स और मौजूदा निवेशकों ने हिस्सा बिक्री की.

ओएफएस में ACME Cleantech Solutions हिस्सा बिक्री किया. एक्मे सोलर होल्डिंग, रिन्युएबल सेक्टर में देश की दिग्गज इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्युसर (IPP) कंपनी है. मार्च 2024 तक के ऑपरेशनल कैपासिटी के आंकड़ों के लिहाज से यह देश की 10 सबसे बड़ी रिन्युएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हैं.
एक्मे सोलर होल्डिंग्स, बड़े स्तर पर रिन्युएबल एनर्जी प्रोजक्ट्स के संचालन, बनाने, डेवलप करने जैसे कारोबार में है. EPC और O&M डिविजन भी काम करती है. खासकर कंपनी केंद्र और राज्य की सरकारी कंपनियों को बिजली बेचकर भी आय पैदा करती है. 31 मार्च, 2024 तक के आंकड़ों के मुताबिक आंध्र प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में फोकस 28 ऑपरेशनल प्रोजेक्ट्स हैं.
More From GoodReturns

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Behari Lal IPO Listing: 63% प्रीमियम पर शेयरों की शानदार एंट्री, अब क्या करना है?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल



Click it and Unblock the Notifications