IPO Listing Premium News in Hindi: पिछले 3 दिन से शेयर मार्केट में लगातार नए आईपीओ की लिस्टिंग जारी है। ऐसे में कुछ शेयर्स के आईपीओ की एकदम सपाट लिस्टिंग हुई है, वहीं कुछ ने बहुत जबरदस्त परफॉर्म किया है। आज भी शेयर मार्केट में 3 आईपीओ लिस्ट किए गए हैं। इनमें ट्राईडेंट टेक लैब्स, इंडीफ्रा और सुप्रीम पावर इक्विपमेंट के शेयरों की लिस्टिंग की गई है।
आपको बताते चलें कि इनमें सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस ट्राइडेंट टेक लैब्स के आईपीओ की रही है। इस कंपनी के आईपीओ को करीब 700 गुना सब्सक्राइब किया गया था और इसे 180 प्रतिशत के प्रीमियम पर लिस्ट किया गया है। आइए आपको इन शानदार आईपीओ की लिस्टिंग प्राइस के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हैं।

Trident Techlabs IPO की रही जबरदस्त परफॉर्मेंस
बताते चलें कि इस कंपनी ने इस आईपीओ के जरिए 16 करोड़ रुपए जुटाने की कोशिश की है। इसकी आईपीओ को क्लोजिंग तक करीब 700 गुना सब्सक्राइब किया गया था। इसे रिटेल इनवेस्टर्स इश्यू को 1000 गुना से भी ज्यादा सब्सक्राइब किया गया था। वहीं एनआईआई द्वारा इसे 854 गुना सब्सक्राइब किया गया था। आपको बताते चलें कि इसमें सबसे कम क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा था पर वह भी 100 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब किया गया था।
आपको बताते चलें कि इस कंपनी के शेयर को आज 180.4 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफार्म पर 98.15 प्रतिशत के स्तर पर लिस्ट किया गया। जबकि इस आईपीओ का इश्यू प्राइस 33 से 35 रुपए की रेंज में था।
इस आईपीओ में 45.8 लाख फ्रेश शेयर पब्लिक ऑफर के तहत जारी किए गए थे। इसे 21 दिसंबर से 26 दिसंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खोला गया था।
Indifra IPO के शेयर हुए 11 प्रतिशत प्रीमियम पर लिस्ट
इंडिफ्रा आईपीओ के शेयर को 11 प्रतिशत के प्रीमियम पर लिस्ट किया गया है। इसके शेयर को 72 रुपए को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट किया गया है। वहीं इसकी इश्यू प्राइस 65 रुपए की थी। इसे अन्य इनवेस्टर्स के द्वारा इसके पोर्शन को 2.34 गुना सब्सक्राइब किया गया है।
इस पब्लिक ऑफर को रीटेल इनवेस्टर्स के द्वारा 7.21 गुना सब्सक्राइब किया गया है। इसे रीटेल इनवेस्टर्स के द्वारा 12 गुना बुक किया गया है। इसके 21.6 लाख इक्विटी शेयर जारी किए थे। इसका एग्रीगेशन 14.04 करोड़ रुपए का था।
Supreme Power Equipment के शेयर को 51 प्रतिशत प्रीमियम पर किया गया लिस्ट
इस आईपीओ को भी निवेशकों द्वारा जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और इसे करीब 262 गुना सब्सक्राइब किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस आईपीओ को रिटेल इन्वेस्टर्स के द्वारा 264 गुना सब्सक्राइब किया गया। वहीं क्वालिफाइड इन्वेस्टमेंट बायर्स ने इसे 89 गुना सब्सक्राइब किया है। इस आईपीओ को नॉन इंस्टीट्यूशन इन्वेस्टर्स द्वारा सबसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और इसे 489 गुना बुक किया गया था।
आपको बताते चले कि इसके शेयर को 50.8 प्रतिशत के प्रीमियर पर लिस्ट किया गया है। इसे 98 रुपए की कीमत पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट किया गया है। यह आईपीओ की इश्यू प्राइस 61 से 65 रुपए तक की रेंज में थी।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
