नई दिल्ली, जून 13। जीवन बीमा निगम के शेयर ने निवेशकों को निराश किया है। आईपीओ को बड़ी संख्या में लोगों ने सब्स्क्राइब किया था लेकिन यह प्रमोशन और उच्च कीमत के बावजूद कोई भी रिटर्न देने में विफल रहा। हालांकि, कई बार एक कम मशहूर शेयर बाजार में शानदार प्रदर्शन करता है। यहां हम आपको एक ऐसे ही शेयर की जानकारी देंगे। यह है कोटायार्क इंडस्ट्रीज। इसके आईपीओ की कहानी काफी शानदार है। इसने अपने निवेशकों को आईपीओ से करीब 470 फीसदी मुनाफा दिया है। शेयर इश्यू 21 अक्टूबर को आया था और नवंबर में एक्सचेंज पर लिस्टेड किया गया था। शेयर की शुरुआती कीमत 51 रुपये थी, अब यह 291 रुपये (बीते शुक्रवार का बंद भाव) है। हालांकि आज शेयर में गिरावट है।
कैसा रहा आईपीओ
कंपनी ने बाजार से 11.26 करोड़ रुपये जुटाने के लिए लिस्टिंग का प्रस्ताव रखा था। इसके इश्यो को 7.15 गुना सब्सक्राइब किया गया था। इसने प्रति खरीदार निवेश राशि को 1.02 लाख रुपये पर सीमित कर दिया था। कमजोर बाजार के बावजूद पिछले शुक्रवार को इस बायोडीजल स्टॉक ने अच्छा प्रदर्शन किया। जहां बीएसई सेंसेक्स में एक हजार अंक की गिरावट आई थी, वहीं इस कंपनी के शेयरों में सात फीसदी की भारी वृद्धि दर्ज की गई थी।
पैसा कर दिया कई गुना
जिन लोगों ने कंपनी के आईपीओ में 1.02 लाख रुपये का निवेश किया होगा, उनके शेयरों की कीमत अब छह लाख रुपये के करीब रही होगी। आगे जानिए कंपनी के बारे में विस्तार से।
क्या है कंपनी का बिजनेस
ये बायोडीजल की प्रमुख निर्माता है। बायोडीजल एक तरल ईंधन है, जिसे तकनीकी रूप से मोनोअल्काइल एस्टर के नाम से जाना जाता है, जो तेल और अल्कोहल से बना होता है। बायोडीजल एक रिन्युएबल फ्यूल है, जिसे पहले से डेवलप्ड कृषि प्रेक्सिसेस का उपयोग करके किसी भी जलवायु में तैयार किया जा सकता है। बायोडीजल नवीकरणीय संसाधनों जैसे वनस्पति तेल, या अन्य प्रकार के बायोमास से बनाया जाता है। बी100 100% बायोडीजल है। बायोडीजल अपने स्वच्छ रूप (बी100) और पेट्रोलियम डीजल (उदाहरण के लिए बी2, बी5, बी20) के साथ मिश्रित रूप में व्यापक रूप से उपलब्ध है।
इन्हें देती है एनर्जी
ये कंपनी ट्रकों, बसों, कारों, सामान्य सेट, बॉयलर, उद्योग, शिपिंग, खेती आदि को ऊर्जा प्रदान करती है। पारंपरिक डीजल के विपरीत, बायोडीजल गैर-विषाक्त, बायोडिग्रेडेबल और जहाज के लिए सुरक्षित है। स्पिल्स को आपातकालीन प्रतिक्रिया सफाई गतिविधियों की आवश्यकता नहीं होती है।
बाजार में गिरावट
आज शेयर बाजार गिर कर बंद हुआ। सेंसेक्स करीब 1456.74 अंक फिसल कर 52846.70 पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी 427.40 अंक गिर कर 15774.40 पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 3,613 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, जिनमें से 670 शेयर तेजी और 2,825 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। 118 कंपनियों के शेयर के दामों में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज 90 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं। इसके अलावा 213 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए। इसके अलावा आज 227 शेयर में अपर सर्किट लगा है, तो 353 शेयर में लोअर सर्किट लगा है। इसके अलावा आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 20 पैसे की कमजोरी के साथ 78.04 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications