नई दिल्ली, अगस्त 13। मार्केट में 80 दिन के अंतराल के बाद नया आईपीओ आ गया है। यह सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी का आईपीओ है। शुक्रवार 12 अगस्त 2022 को सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हो गया है। ग्राहको को सब्सक्रिप्शन के लिए सिरमा एसजीएस का यह आईपीओ 18 अगस्त 2022 तक खुला रहेगा। कंपनी ने 840 करोड़ रुपए का इनिसियल पब्लिक ऑफरिंग इश्यू किया है। जिसमे फ्रेश इश्यू के जरिए 766 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है।
ग्रे मार्केट में 24 घंटे में ही दोगुना हुआ प्रीमियम
सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी चेन्नई की इंजीनियरिंग एंड डिजाइन कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में भी सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध हैं। जो लोग शेयर बाजार पर नजर रखते है उनका कहना है शुक्रवार को सिरमा एसजीएस के शेयर की ग्रे मार्केट में एक शेयर 20 रुपये के प्रीमियम पर मिल रहे थे। सिरमा एसजीएस के शेयर गुरुवार को ग्रे मार्केट में 10 रुपये के प्रीमियम पर थे। इसका मतलब 24 घंटे के अंदर कम्पनी के शेयरों का प्रीमियम दोगुना हो गया है।
सब्सक्रिप्शन 18 अगस्त तक ओपन रहेगा
इसके आईपीओ का कीमत 209 रूपये से 220 रूपये है। अगर कंपनी के शेयर अपर प्राइस बैंड पर इश्यू होते है तो मौजूदा मार्केट प्रीमियम के हिसाब से 240 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं। 18 अगस्त 2022 तक सिरमा एसजीएस का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन रहेगा।
सिरमा एसजीएस के आईपीओ में एक लॉट में 68 शेयर होंगे
एक लॉट में 68 शेयर होंगे सिरमा एसजीएस के आईपीओ में। सिरमा एसजीएस का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2022 में 43 प्रतिशत बढ़कर 1 हजार 267 करोड़ रुपये रहा है साथ ही कंपनी का लाभ 17 प्रतिशत बढ़कर 76.46 करोड़ रुपए रहा। रेड हेयरिंग प्रॉस्पेक्ट्स के अनुसार, कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 61.47 पर्सेंट है। यह कंपनी संदीप टंडन और जसबीर सिंह गुजराल प्रमोटेड है।
कंपनी क्या करती है
सिरमा एसजीएस प्रिंटेड सर्किट बोर्ड एसेम्बली की डिजाइन मैन्युफैकचरिंग करती है। उसके साथ ही रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडेनटिफिकेशन टैग्स और इलेक्ट्रोटेक्निकल और इलेक्ट्रोमैगनेटिक उत्पाद विभिन्न सेक्टर्स के लिए तैयार करती है।
More From GoodReturns

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

RBI MPC Meeting August 2026: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, लोन और आपकी EMI पर कैसा असर?

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

RBI ने Repo Rate रखा बरकरार, EMI, महंगाई, रुपया और शेयर बाजार पर क्या असर?



Click it and Unblock the Notifications