Upcoming IPO: आईपीओ बाजार में तगड़ा एक्शन देखने को मिलने वाला है. सुपर आयरन फाउंड्री लिमिटेड (Super Iron Foundry Limited), जो म्यूनिसिपल कास्टिंग और डक्टाइल आयरन पाइप फिटिंग्स के प्रोडक्शन के लिए जानी जाती है. 11 मार्च को अपना आईपीओ लॉन्च करने के लिए तैयार है. निवेशकों के लिए सब्सक्रिप्शन विंडो 13 मार्च तक खुली रहेगी.
सुपर आय़रन जिसके शेयरों के 19 मार्च तक BSE SME पर लिस्ट होने की उम्मीद है. कंपनी का टारगेट इस फिक्स वैल्यू वाले इश्यू के जरिए 68.05 करोड़ रुपए जुटाना है, जिसमें 63.01 लाख फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे.
IPO के लिए प्राइस बैंड फिक्स
IPO में प्राइस बैंड भी फिक्स कर लिया गया है, जोकि 108 रुपए प्रति शेयर तय की गई है. इसमें न्यूनतम लॉट साइज 1,200 शेयर है. रिटेल निवेशकों को कम से कम 1 लाख 29 हजार 600 रुपए निवेश करने होंगे. प्रमोटरों में अभिषेक सकलेचा, अखिलेश सकलेचा, नेहा सकलेचा और प्रियंका सकलेचा शामिल हैं. होराइजन मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड इस आईपीओ का लीड मैनेजर है.
फंड का कहां होगा इस्तेमाल?
जुटाई गई धनराशि का उपयोग वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और मौजूदा कर्ज को चुकाने के लिए किया जाएगा. इसके अलावा कुछ आय सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करेगी. सुपर आयरन फाउंड्री की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी और गोदाम पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में बेस्ड हैं.

कंपनी के प्रोडक्ट्स स्टॉर्म वॉटर और सीवरेज सिस्टम के लिए एक्सेस कवर प्रदान करके विभिन्न क्षेत्रों की सेवा करते हैं. वे मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट्स में टेलीकॉम और अन्य यूटिलिटी नेटवर्क की भी सर्विस करते हैं. उनके उत्पाद EN 124 जैसे अंतर्राष्ट्रीय मानकों को पूरा करते हैं और दुनिया भर में निर्यात किए जाते हैं.
दुनियाभर में कंपनी की पहुंच
सुपर आयरन फाउंड्री अपने उत्पादों को यूरोप और मिडिल-ईस्ट में इंपोर्ट करती है. प्रोजेक्ट्स में न्यू हमाद पोर्ट प्रोजेक्ट और दोहा में लुसैल फीफा स्टेडियम शामिल हैं. उन्होंने ओमान और दुबई साउथ में हवाई अड्डे के विस्तार में भी योगदान दिया है.
लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इस आईपीओ प्रोसेस के लिए रजिस्ट्रार के रूप में काम कर रहा है, जबकि गिरिराज स्टॉक ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड सुपर आयरन फाउंड्री के आईपीओ के लिए मार्केट मेकर के रूप में कार्य करता है.
More From GoodReturns

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
