IPO Alerts: प्राइमरी मार्केट में इस हफ्ते एक के बाद एक पब्लिक इश्यू में पैसा लगाने का मौका मिल रहा. इस कड़ी में 12 अगस्त को Saraswati Saree Depot का इश्यू खुल गया है. 13 अगस्त से Positron Energy और सनलाइट रिसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज के IPO खुल जाएंगे. फिर 13 अगस्त से ब्रोच लाइफकेयर हॉस्पिटल और सॉल्व प्लास्टिक प्रोडक्ट्स के इश्यू रिटेल निवेशकों के लिए खुल जाएंगे, तो चलिए सभी कंपनियों के बारे में जान लेते हैं...
Saraswati Saree Depot IPO खुला
सरस्वती साड़ी डिपो मेनबोर्ड सेगमेंट का IPO 12 अगस्त से खुल गया है. पहले दिन तक करीब 4 गुना सब्सक्राइब हो गया है. इश्यू के लिए प्राइस बैंड 152-160 रुपए प्रति शेयर फिक्स किया गया है. दरअसल, कंपनी IPO के जरिए 160 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. इसमें 104 करोड़ रुपए के फ्रेश इश्यू और 56 करोड़ रुपए ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए जुटाई जाएंगी. इसमें 35.01 लाख शेयर जारी होंगे. कंपनी साड़ियों और महिलाओं के अपैरल की सप्लायर है. फंड का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल आवश्यकताओं और जनरल कॉर्पोरेट के लिए होगा. IPO में बोली लगाने की आखिरी तारीख 14 अगस्त है.
Positron Energy IPO
ऑयल एंड गैस सेक्टर के लिए मैनेजमेंट और टेक्निकल ए़डवाइजरी कमिटी सर्विसेज देने वाली कंपनी पॉजिट्रॉन एनर्जी का IPO भी 12 अगस्त से खुल गया है. पहले दिन करीब 16 गुना सब्सक्राइब हो चुका है. SME बोर्ड पर खुले इस IPO के जरिए कंपनी 51.21 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है, जोकि 14 अगस्त को बंद हो जाएगा. इश्यू के लिए प्राइस बैंड 238-250 रुपए प्रति शेयर फिक्स किया गया है
Sunlite Recycling Ind IPO
SME बोर्ड पर खुले गुजरात बेस्ड कंपनी का इश्यू 12 अगस्त से खुल गया है. पहले दिन तक इश्यू करीब 7 गुना तक सब्सक्राइब हो चुका है. कॉपर रॉड, वायर और कंडक्टर बनाने वाली कंपनी IPO के जरिए 30.24 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. इसका प्राइस बैंड 100-105 रुपए प्रति शेयर है. इस इश्यू के लिए बोली लगाने की आखिरी तारीख 14 अगस्त है.

Broach Lifecare Hospital IPO
गुजरात बेस्ड कंपनी का पब्लिक इश्यू 13 अगस्त से खुलेगा. यह मेपल हॉस्पिटल्स ब्रांड नाम से बुटीक हॉस्पिटल चलाती है. SME बोर्ड पर खुलने वाले इस IPO का टारगेट 4 करोड़ रुपए जुटाने का है. IPO में बोली लगाने की आखिरी तारीख 16 अगस्त है.
Solve Plastic Products IPO
Solve Plastic Products IPO रिटेल निवेशकों के लिए 13 अगस्त से खुल जाएगा. कंपनी UPVC पाइप और रिजिड पीवीसी इलेक्ट्रिकल कंड्यूट बनाने का काम करती है. SME बोर्ड पर कंपनी 11.85 करोड़ रुपये जुटाने के लिए पब्लिक इश्यू लॉन्च कर रही. IPO में बोली लगाने की आखिरी तारीख 16 अगस्त है. इसके लिए प्राइस बैंड 91 रुपए प्रति शेयर फिक्स किया गया है.
More From GoodReturns

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
