IPO Alerts: आईपीओ मार्केट में जल्द ही एक और बड़ा पब्लिक इश्यू खुलने के लिए तैयार है. क्योंकि साउथ कोरियाई मूल की कंपनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया आईपीओ लाने की योजना बना रही है. हुंडई मोटर इंडिया की सफलता के बाद एलजी इलेक्ट्रॉनिक भी तेजी से आईपीओ लाने के लिए काम कर रही है. मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास आईपीओ के लिए पेपर भी फाइल कर दिया है. इसका टारगेट पब्लिक इश्यू के जरिए करीब 15000 करोड़ रुपए जुटाने की है. अगर सेबी से इस आईपीओ को मंजूरी मिलता है तो यह हुंडई मोटर इंडिया, पेटीएम समेत अन्य देश के सबसे बड़े आईपीओ की लिस्ट में शामिल हो जाएगी. रिपोर्ट के मुताबिक कोरियाई कंपनी आईपीओ में 10.18 करोड़ से ज्यादा शेयर ऑफर कर सकती हैं.
15 हजार करोड़ का होगा आईपीओ!
एलजी इलेक्ट्रॉनिक के आईपीओ में पैरेंट कंपनी भी हिस्सा बिक्री करेगी. इस आईपीओ से 1.8 बिलियन डॉलर जुटाने की उम्मीद है, जो 15,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के बराबर है. अगर यह सफल रहा, तो यह आकार के हिसाब से भारत के सबसे बड़े आईपीओ में शुमार होगा. बताते चलें कि एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स भारत में एक फेमस ब्रांड है, जो कंज्युमर इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज, एचवीएसी सिस्टम और आईटी हार्डवेयर में काम करती है. ग्लोबल लेवल पर, इसकी पैरेंट कंपनी दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरस में से एक है.

IPO के लिए बैंकर्स
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के आईपीओ के लिए मॉर्गन स्टेनली, एक्सिस कैपिटल और सिटीग्रुप ग्लोबल जैसे दिग्गज इनवेस्टमेंट बैंक बुक रनिंग लीड मैनेजर्स होंगे. बता दें कि इन बैंकों का बड़े पैमाने पर पब्लिक ऑफरिंग को सफलतापूर्वक संभालने का इतिहास रहा है. उनकी भागीदारी इस वित्तीय घटना के पैमाने और महत्व को दर्शाती है. वहीं, केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड रजिस्ट्रार के तौर पर नियुक्त हुआ है. फाइलिंग के मुताबिक एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंक के पास कंपनी की 100% इक्विटी है, जो करीब 67.87 करोड़ से अधिक शेयर हैं.
पिछले आईपीओ के साथ एनलिसिस
भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ हुंडई मोटर्स का रहा, जिसका साइज करीब 28,000 करोड़ रुपए थी और यह दोगुने से भी ज्यादा भरकर बंद हुआ था. मई 2022 में एलआईसी का इश्यू 21,000 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया. हाल ही में सिर्फ इन दो कंपनियों ने अपने इश्यू के जरिए भारी भरकम फंड जुटाए हैं. इसके अलावा पेटीएम के वन97 कम्युनिकेशंस का इश्यू साइज 18,300 करोड़ रुपये था.
कंपनी का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया फाइनेंशियल भी दमदार रहा है. 30 जून, 2024 को समाप्त तिमाही में 6409 करोड़ रुपए की आय दर्ज की गई है. जबकि 31 मार्च, 2024 को समाप्त फाइनेंशियल ईयर के लिए आय 21352 करोड़ रुपए रही थी, जो पिछले साल के 19868 करोड़ रुपए से ज्यादा थी. जून तिमाही में टैक्स के बाद प्रॉफिट (पीएटी) 680 करोड़ रुपए दर्ज किया गया. FY24 के लिए, मुनाफा सालाना आधार पर 1345 करोड़ रुपए से बढ़कर 1511 करोड़ रुपए हो गया.


Click it and Unblock the Notifications