Ventive Hospitality IPO: निवेशकों के लिए आज एक नई गुड न्यूज है। अगर आप लंबे समय से आईपीओ में पैसे लगाने की सोच रहे थे तो आपको बता दें कि आज वेंटिव हॉस्पिटैलिटी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है यानी आपके पास आज 20 दिसंबर से ही इस आईपीओ में पैसे लगाने का मौका है। आइए आपको बताते हैं कि इस आईपीओ का प्राइस बैंड क्या है और इससे जुड़ी सारी अन्य जानकारी भी बताते हैं।

वेंटिव हॉस्पिटैलिटी आईपीओ
वेंटिव हॉस्पिटैलिटी आईपीओ 1,600.00 करोड़ रुपये का बुक बिल्ट इश्यू है। यह इश्यू पूरी तरह से 2.49 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू है। वेंटिव हॉस्पिटैलिटी आईपीओ के लिए 20 दिसंबर से सब्सक्रिप्शन खुला है और 24 दिसंबर को बंद हो जाएगा। वेंटिव हॉस्पिटैलिटी आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 26 दिसंबर को होने की उम्मीद है।ये आईपीओ बीएसई, एनएसई पर लिस्ट होगा और लिस्टिंग 30 दिसंबर तय की गई है।
वेंटिव हॉस्पिटैलिटी आईपीओ का प्राइस बैंड
वेंटिव हॉस्पिटैलिटी आईपीओ का प्राइस बैंड ₹610 से ₹643 प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। आवेदन के लिए मिनिमम लॉट साइज 23 है। रिटेल निवेशकों के द्वारा आवश्यक मिनिमम निवेश राशि ₹14,789 है। एसएनआईआई के लिए मिनिमम लॉट साइज निवेश 14 लॉट (322 शेयर) है, जिसकी राशि ₹2,07,046 है, और बीएनआईआई के लिए यह 68 लॉट (1,564 शेयर) है, जिसकी राशि 10,05,652 रुपये है।
वेंटीव हॉस्पिटैलिटी आईपीओ के बुक रनिंग लीड
जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड, एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, एचएसबीसी सिक्योरिटीज एंड कैपिटल मार्केट्स प्राइवेट लिमिटेड, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड, आईआईएफएल सिक्योरिटीज लिमिटेड, कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड वेंटीव हॉस्पिटैलिटी आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड इस इश्यू के लिए रजिस्ट्रार है।
वेंटीव हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड के बारे में खास बातें
फरवरी 2002 में शुरू हुआ वेंटीव हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड हॉस्पिटेलिटी बिजनेस में है, जो मुख्य रूप से बिजनेस और अवकाश क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करता है। कंपनी मुख्य रूप से उच्च श्रेणी के लक्जरी होटल और रिसॉर्ट विकसित करने और प्रबंधित करने पर ध्यान केंद्रित करती है। 30 सितंबर, 2024 तक, कंपनी के पास भारत और मालदीव में 11 ऑपरेटिंग हॉस्पिटल एसेट हैं, जिनमें अलग-अलग हाई लेवल सेगमेंट में 2,036 कीस हैं। कंपनी की हॉस्पिटेलिटी एसेट मैरियट, हिल्टन, माइनर और एटमॉस्फियर जैसे वैश्विक ऑपरेटरों द्वारा संचालित या फ्रेंचाइजी हैं।
वेंटिव हॉस्पिटैलिटी आईपीओ का जीएमपी
वेंटिव हॉस्पिटैलिटी आईपीओ का 20 दिसंबर 2024 12:32 PM को अपडेट के अनुसार, जीएमपी ₹65 है। 643 रुपये के प्राइस बैंड के साथ, वेंटिव हॉस्पिटैलिटी आईपीओ की अनुमानित लिस्टिंग कीमत ₹708 है।
वेंटिव हॉस्पिटैलिटी फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
वित्त वर्ष 22 के लिए परिचालन से कंपनी का राजस्व 2,291.70 मिलियन रुपये था, जो वित्त वर्ष 23 में बढ़कर 4,308.13 मिलियन रुपये और वित्त वर्ष 24 में 4,779.80 मिलियन रुपये हो गया। चालू वित्त वर्ष के 30 सितंबर को समाप्त छह माह के लिए कंपनी का परिचालन राजस्व 3,727.78 मिलियन रुपए था।
वित्त वर्ष 22, वित्त वर्ष 23 और वित्त वर्ष 24 के लिए कुल व्यापक आय क्रमश 297 मिलियन रुपये, 1,312.02 मिलियन रुपये और 1,666.82 मिलियन रुपये रही। हालांकि, चालू वित्त वर्ष के 30 सितंबर को समाप्त छह महीनों के लिए, कंपनी को हाल ही में किए गए अधिग्रहणों के कारण 348.66 मिलियन रुपये का घाटा हुआ।
कंपनी के आरएचपी के मुताबिक वह इश्यू से प्राप्त नेट आय का उपयोग अपने और अपनी स्टेप-डाउन सहायक कंपनियों- एसएस एंड एल बीच प्राइवेट लिमिटेड और मालदीव प्रॉपर्टी होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लिए गए कुछ उधारों का भुगतान करने के लिए करना चाहती है। यह नेट आय का उपयोग कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने के लिए भी करेगी।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
