IPO Open Today 20 Feb: आईपीओ में निवेश करने वालों के लिए खास खबर आ गई है। आज 20 फरवरी को स्वस्थ फूडटेक आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। यह इश्यू पूरी तरह से 15.88 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है। अगर आप भी आईपीओ में पैसे लगाने की सोच रहे हैं तो चलिए इस आईपीओ(IPO News Today) के बारे में आपको डिटेल्स बताते हैं।

स्वस्थ फूडटेक आईपीओ से जुड़ी खास तारीख (Swasth Foodtech IPO Timeline)
स्वस्थ फूडटेक आईपीओ के लिए सब्सक्रिप्शन 20 फरवरी को खुलेगा और 24 फरवरी को बंद होगा। स्वस्थ फूडटेक आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 25 फरवरी को होने की संभावना है। स्वस्थ फूडटेक आईपीओ को बीएसई एसएमई पर लिस्ट किया जाएगा। इसकी लिस्टिंग 28 फरवरी तय की गई है।
स्वस्थ फूडटेक आईपीओ का लॉट साइज (Swasth Foodtech IPO Lot Size)
स्वस्थ फूडटेक आईपीओ का प्राइस ₹94 प्रति शेयर है। आवेदन के लिए न्यूनतम लॉट साइज 1200 है। रिटेल निवेशकों द्वारा मिनिमम निवेश राशि ₹1,12,800 है। एचएनआई के लिए न्यूनतम लॉट साइज निवेश 2 लॉट (2,400 शेयर) है, जिसकी राशि ₹2,25,600 है।
स्वस्थ फूडटेक आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर (Swasth Foodtech IPO Details)
हॉरिजन मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड स्वस्थ फूडटेक आईपीओ का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि मास सर्विसेज लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। स्वस्थ फूडटेक आईपीओ के लिए मार्केट मेकर गिरिराज स्टॉक ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड है। इसके अलावा आपको बता दें कि दिलीप छाजेड़, श्रेय जैन, लक्ष्य जैन, वंदना छाजेड़, छाजेड़ एग्रो प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और दिलीप चंद छाजेड़ (एचयूएफ) कंपनी के प्रमोटर हैं।
स्वस्थ फूडटेक कंपनी के बारे में अहम जानकारी (IPO News)
साल 2021 में स्वस्थ फूडटेक इंडिया लिमिटेड तेल मैन्युफैक्चर्स और पैकर्स को बिक्री के लिए चावल की भूसी के तेल के प्रोसिसिंग के लिए काम कर रही है। कंपनी अलग-अलग तरह के चावल की भूसी के तेल का प्रोडक्शन करती है, जो विटामिन ई और ओरिजानॉल से भरपूर होते हैं और हृदय के लिए हेल्दी होते हैं। कंपनी चावल की भूसी के तेल के साथ-साथ अपने प्रोडक्ट्स के प्रोसेसिंग के दौरान प्रोड्यूस होने वाले फैटी एसिड, गोंद, मिट्टी और मोम जैसे बॉय प्रोडक्ट्स का खुले बाजार में मार्केटिंग और बिक्री करती है।
कंपनी की सुविधा में थोक चावल की भूसी के तेल के प्रोडक्शन के लिए एक रिफाइनिंग यूनिट शामिल है। कंपनी की योजना है कि वह आईपीओ फंड का उपयोग अपने और तीसरे पक्ष के ब्रांडों के लिए पैकेजिंग इकाई स्थापित करने में करेगी, जिसका लक्ष्य छोटे रिटेल वेंडर को टार्गेट करना है।
कंपनी इस आईपीओ फंड का किस लिए करेगी इस्तेमाल? (IPO Open Today)
कंपनी इस आईपीओ फंड का इस्तेमाल पैकेजिंग लाइन की स्थापना करने के लिए करेगी। इसके अलावा कंपनी की कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए और कॉरपोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए भी करेगी।
More From GoodReturns

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Behari Lal IPO Listing: 63% प्रीमियम पर शेयरों की शानदार एंट्री, अब क्या करना है?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल



Click it and Unblock the Notifications