IPO Alert: आईपीओ बाजार में एक बार फिर धूम मचने वाला है. क्योंकि शेयर बाजार में लौटी तेजी के बीच कंपनियां पब्लिक इश्यू लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं. इसी दिशा में 4 कंपनियों को मार्केट रेगुलेटर सेबी से मंजूरी भी मिल गई है. इन कंपनियों में अजय पॉली, रेगाल रिसोर्सेस, लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस और जाजू रश्मि रीफ्रैक्ट्रीज के नाम शामिल हैं. कंपनियों का मकसद फंड जुटाने के साथ शेयरों को लिस्ट भी कराना है. इससे पहले FY26 की आज 6 मई को पहली लिस्टिंग एथर एनर्जी की हुई, जोकि 2% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ है.
SEBI ने 4 IPO को दिखाई हरी झंडी
1. अजय पॉली (Ajay Poly Limited IPO) के आईपीओ को मार्केट रेगुलेटर ने मंजूरी दे दी है. दिल्ली बेस्ड कंपनी रेफ्रिजरेशन सीलिंग सॉल्युशंस के कारोबार से जुड़ी हुई है. आईपीओ में कंपनी 238 करोड़ रुपए के लिए 1 रुपए के फेस वैल्यू पर फ्रेश इश्यू जारी करेगी. साथ ही ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस भी रहेगा, जिसमें प्रोमोटर्स और मौजूदा निवेशक 93 लाख शेयरों की बिक्री करेंगे. बता दें कि अजय पॉली ने आईपीओ के लिए 28 दिसंबर 2024 को SEBI के पास आवेदन जमा किए थे. कंपनी ने आईपीओ के लिए मोतीलाल ओसवाल इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेड और SBI कैपिटल मार्केट्स सोल बुकरनिंग लीड मैनेजर्स हैं, जबकि KFin टेक्नोलॉजीज इश्यू के लिए रजिस्ट्रार है. यह मेन बोर्ड का पब्लिक इश्यू है.
2. रेगाल रिसोर्सेस लिमिटेड (Regaal Resources Limited IPO) को भी मार्केट रेगुलेटर सेबी से मंजूरी मिल गई है. कोलकाता बेस्ड FMCG कंपनी है, जोकि मक्का बेस्ड स्पेश्यालिटी प्रोडक्ट्स मैन्युफैक्चरर है. कंपनी की 750 टन प्रति दिन क्रशिंग इंस्टाल्ड कैपासिटी है. मेन बोर्ड के इस आईपीओ में 5 रुपए के फेस वैल्यू पर 190 करोड़ रुपए के फ्रेश इश्यू होंगे. जबकि ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस में 90 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री प्रमोटर्स और मौजूदा निवेशकों की ओर से किया जाएगा. इश्यू के लिए पेंटोमैथ कैपिटल एडवाइजर्स और सुमेधा फिस्कल सर्विसेस बुकरनिंग लीड मैनेजर्स नियुक्त किए गए हैं. जबकि Link Intime India रजिस्ट्रार है.

3. SEBI की ओर मंजूरी मिलने वाली कंपनियों में लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस (Laxmi India Finance Limited IPO) का नाम भी शामिल हैं. जयपुर बेस्ड यह नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) है. आईपीओ में 5 रुपए के फेस वैल्यू पर 1.04 करोड़ फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे. इसके अलावा प्रोमोटर्स और प्रोमोटर्स ग्रुप की ओर से 56.38 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री होगी. कंपनी ने 15 दिसंबर 2024 को आईपीओ के लिए डॉक्युमेंट्स सबमिट किए थे. पब्लिक इश्यू के लिए पीएल कैपिटल मार्केट्स अकेला बुकरनिंग लीड मैनेजर्स नियुक्त किए गए हैं. जबकि Link Intime India इश्यू के लिए रजिस्ट्रार है.
4. जयपुर बेस्ड एक और कंपनी जाजू रश्मि रीफ्रैक्ट्रीज (Jajoo Rashmi Refractories Limited IPO) को भी सेबी ने हरी झंडी दिखा दी. कंपनी अब जल्द ही आईपीओ लॉन्च कर सकती है. कंपनी कई फेरो एलॉय ग्रेड्स का एक्सपोर्टर है, जिसमें फेरो सिलिकॉन, फेरो मैग्नीज समेत अन्य शामिल हैं. कंपनी ने 21 दिसंबर 2024 को आईपीओ के लिए अप्लाई किया था. इश्यू में 10 रुपए के फेस वैल्यू पर 150 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू होगा. बता दें कि इस पब्लिक इश्यू में कोई ऑफर फॉर सेल नहीं होगा. Unistone Capital इस आईपीओ के लिए बुकरनिंग लीड मैनेजर है. वहीं, Unistone Capital को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 4 मार्च को चांदी में भारी उतार-चढ़ाव! 30,000 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Price Today: 8 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज रविवार को गोल्ड रेट सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: होली पर सस्ता हुआ सोना-चांदी का भाव, जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications