Upcoming IPO: 'द लीला' ब्रांड की पैरेंट कंपनी स्क्लॉस बेंगलुरु लिमिटेड (Schloss Bangalore Limited) लीला होटल का आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। लीला होटल का बुकबिलडिंग इश्यू 3,500 करोड़ रुपये का है। इस आईपीओ के तहत 2500 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 2,29,88,505 शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत प्रमोटर प्रोजेक्ट बैलेट बेंगलुरु होल्डिंग्स बेचेगी।

इस दिन खुलेगा सब्सक्रिप्शन
यह इश्यू 26 मई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। Leela Hotels IPO का सब्सक्रिप्शन 28 मई को क्लोज हो जाएगा। एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 23 मई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। शेयर अलॉटमेंट की लिटिंग की डेट 29 मई तय की गई है। BSE और NSE पर इसके शेयर्स की लिस्टिंग 2 जून को हो सकती है।
ये है आईपीओ का प्राइस बैंड
इस आईपीओ का प्राइस बैंड ₹413-₹435 तय किया गया है। इश्यू का 75 फीसदी हिस्सा क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 15 फीसदी नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स और 10 फीसदी रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व रहेगा। न्यूनतम लॉट साइज 34 शेयरों का है। रिटेल निवेशक के लिए एक लॉट के लिए मिनिमम निवेश अमाउंट ₹14,042 होगी।
ये हैं कंपनी के प्रमोटर्स
जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड, बोफा सिक्योरिटीज इंडिया लिमिटेड, मॉर्गन स्टेनली इंडिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, जेपी मॉर्गन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड, एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, आईआईएफएल सिक्योरिटीज लिमिटेड, मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेड, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड लीला होटल्स आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।इसके अलावा केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड इस इश्यू के लिए रजिस्ट्रार है।
कंपनी के बारे में डिटेल्स
'द लीला' होटल की पैरेंट कंपनी स्क्लॉस बेंगलुरु की शुरुआत साल 2019 में हुई थी। 31 मार्च 2024 तक इसके पोर्टफोलियो में 12 होटल्स शामिल हुए हैं जिसमें 3,382 कमरे हैं। इसके पोर्टफोलियो में द लीला पैलेसेज (The Leela Palaces), द लीला होटल्स और द लीला रिजॉर्ट्स भी हैं। बेंगलुरु, चेन्नई, नई दिल्ली, जयपुर और उदयपुर में 5 लैंडमार्क होटल्स हैं, जिसमें 1,216 कमरे हैं।
कंपनी का एसेट वित्त वर्ष 2025 में 8266.16 करोड़ रुपये रहा है और वित्त वर्ष 2024 में 7061.88 करोड़ रुपये रहा है। इसके अलावा कंपनी का रिवेन्यू वित्त वर्ष 2025 में 1,406.56 रुपये रहा है और वित्त वर्ष 2024 में 1,226.50 करोड़ रुपये था।
कंपनी इस आईपीओ फंड का कहां इस्तेमाल करेगी?
इस आईपीओ से मिले फंड का इस्तेमाल लोन के रिपेमेंट, प्रीपेमेंट और रिडेमशन के लिए करेगी। इसके अलावा पैसों का यूज जनरल कॉर्पोरेट उद्देश्यों का पूरा करने के लिए करेगी।
More From GoodReturns

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Behari Lal IPO Listing: 63% प्रीमियम पर शेयरों की शानदार एंट्री, अब क्या करना है?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल



Click it and Unblock the Notifications