IPL Mini Auction 2026: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबू धाबी में आयोजित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की मिनी नीलामी में क्रिकेटरों पर जमकर पैसा बहाया गया। इस नीलामी में अनकैप्ड प्लेयर पर खूब पैसा लुटाया गया, जिसमें देशी और विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

26 मार्च से शुरु होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए हुए इस मिनी नीलामी में 156 खिलाड़ियों पर बोली लगी। 10 टीमों ने 215.45 करोड़ रुपये खर्च कर 77 खिलाड़ी खरीदे। इनमें 29 विदेशी और 48 भारतीय शामिल रहे। हालांकि, कुछ ऐसे भी खिलाड़ी रहे जो बिकने के लिए तो उपलब्ध थे लेकिन उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला जबकि कुछ खिलाड़ी पहली बार IPL में बिके हैं।
सबसे महंगे पांच खिलाड़ी
इस नीलामी में पांच ऐसे खिलाड़ी रहे जो सबसे महंगे बिके, जिन्हें 10 करोड़ रुपये से अधिक की भारी राशि में खरीदा गया। इनमें तीन विदेशी और दो भारतीय अनकैप्ड चेहरे शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस के मुकाबले 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा।
ग्रीन ने अपने ही हमवतन मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्हें 2024 में KKR ने 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ियों में ऋषभ पंत 27 करोड़ रुपए के साथ पहले और श्रेयस अय्यर 26.75 करोड़ रुपए के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
इसके बाद श्रीलंका के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मथिशा पाथिराना दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे जिन्हें केकेआर ने ही 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस के मुकाबले 18 करोड़ रुपये में खरीदा। दो अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों, कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर को चेन्नई सुपर किंग (CSK) ने 14.20-14.20 करोड़ में खरीदा। दोनों का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था। इसके साथ दोनों आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं। पहले राउंड में अनसोल्ड रहे ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को 2 करोड़ के बेस प्राइस के मुकाबले को SRH (सनराइजर्स हैदराबाद) ने 13 करोड़ में खरीदा।
इन खिलाड़ियों को नहीं मिला कोई खरीदार
हालिया नीलामी में 2023 के 'प्लेयर ऑफ द फाइनल' डेवोन कॉन्वे के साथ, श्रीलंका के महीश तीक्ष्णा और अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान अनसोल्ड रहे। इन खिलाड़ियों को दो बार नीलामी पूल में पेश किया गया, बावजूद इसके किसी फ्रेंचाइजी ने उन पर बोली नहीं लगाई। इनके अलावा, ऑस्ट्रेलिया के जैक फ्रेजर-मैगर्क, वेस्टइंडीज के अल्जारी जोसेफ और दक्षिण अफ्रीका के जेराल्ड कोएत्ज़ी को भी कोई खरीदार नहीं मिला।
पहली बार बिका यह खिलाड़ी
IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में श्रीलंकाई बल्लेबाज पथुम निसांका को अच्छी फॉर्म का इनाम मिला है, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 4 करोड़ रुपये में खरीदा है। ये पहली बार होगा जब निसांका आईपीएल में कोई मैच खेलेंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
