नई दिल्ली, मई 23। आईपीएल ने एक और भारतीय की किस्मत बदल दी है। दरअसल ड्रीम 11 ऐप के जरिए कुछ आईपीएल में टीम बनाते हैं और किस्मत आजमाते हैं। इन्हीं में से एक युवक की अब किस्मत बदल गयी है। ऑनलाइन फैंटेसी क्रिकेट प्लेटफॉर्म ड्रीम 11 पर ये 2 करोड़ रुपये जीते और रातोंरात करोड़पति बन गये। आगे जानिए पूरी कहानी।
कौन है ये व्यक्ति
ये है दक्षिण कश्मीर के बिजबेहरा इलाके के वसीम राजा। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के शालगाम गांव के वसीम राजा ने इंडिया टुडे से बात की। उन्होंने कहा कि वह बीते शनिवार की देर रात सो रहे थे। उन्हें कुछ दोस्तों ने फोन किया और बताया कि वे ड्रीम 11 पर पहले स्थान पर आए हैं। इसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि वे करीब 2 करोड़ रुपए जीत गए हैं।
लोग दे रहे बधाई
कुछ ही समय में ये खबर फैल गयी। फिर लोगों ने वसीम को और उनके परिवार को बधाई देना शुरू कर दिया। वसीम के अनुसार वे पिछले दो साल से आईपीएल में फैंटेसी टीम बनाकर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। अब जाकर उनकी किस्मत ने पलटी मारी है। वे कहते हैं कि रातोंरात करोड़पति बन जाना किसी सपने की तरह है। वे इन पैसों से अपनी गरीबी दूर करेंगे। वे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं। उनकी मां भी बीमार हैं, जिनका वसीम इलाज करा पाएंगे।
क्या है ड्रीम 11
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। इसमें लोग वसीम राजा को बधाई देते देखे जा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ड्रीम 11 एक भारतीय फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म है जो यूजर्स को फैंटेसी क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी और बास्केटबॉल खेलने की सुविधा देती है। अप्रैल 2019 में, ड्रीम 11 यूनिकॉर्न (100 करोड़ डॉलर वाली कपनी) बनने वाली पहली भारतीय गेमिंग कंपनी बन गई।
ये भी बने करोड़पति
इसी साल के आईपीएल ने कम से कम दो और लोगों को करोड़पति बनाया है। इनमें एक हैं बिहार के सारण जिले के ड्राइवर जो कि 2 करोड़ रुपये जीतकर रातोंरात करोड़पति बन गये। ये कहानी है रमेश कुमार की। सारण के अमनौर प्रखंड के रसूलपुर गांव के निवासी रमेश ने चल रहे आईपीएल में एक फैंटेसी टीम बनाई और उन्हें 2 करोड़ रुपये का इनाम मिला। उन्होंने पंजाब और लखनऊ के बीच खेले गए मैच में टीम पंजाब का चयन किया था। जिसमें तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा को कप्तान और उपकप्तान शिखर धवन को उपकप्तान चुना गया। उनका ये दांव 59 रुपये का था, जिससे वे 2 करोड़ रु जीत गए।
आईपीएल ने बदली तकदीर
तीसरे व्यक्ति हैं अल्मोड़ा जिले में मौजूद भतरौजखान के निवासी ललित की किस्मत भी एक दम से बदल गयी। वे एक साथ 2 करोड़ रु जीते हैं। ललित अपनी दो साल की बेटी मिताली की वजह से रातोंरात करोड़पति बने। ललित ने ड्रीम 11 पर आईपीएल टीम बनाई। वे इसी से दो करोड़ रु जीत गए। ललित ने अपनी 2 वर्षीय बेटी मिताली के नाम से अपनी आईपीएल टीम बनाई थी। उन्होंने जो टीम बनाई उसके सभी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया और बेहतर प्रदर्शन के दम पर 860 अंक हासिल कर लिए। इतने अंकों से ललित प्रथम स्थान पर पहुंच गए।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications