iPhone 17 Price: आईफोन प्रेमियों के लिए अच्छी खबर आ चुकी हैं, एप्पल ने आईफोन 17 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। आईफोन चलाने वाले हमेशा नई सीरीज का इंतजार किया करते हैं उनके लिए अच्छी खबर है। लेकिन आपको पता होना चाहिए हर देश में आईफोन 17 की कीमत एक जैसी नहीं होगी।

भारत में आईफोन को सबसे महंगे स्मार्टफोन में सुमार किया जाता है। भारत के अलावा अमेरिका और दुनिया के बाकी देशों में यह फोन काफी सस्ता मिल रहा है। इसकी एक वजह टेक्स अंतर, इम्पोर्ट ड्यूटी और करेंसी एक्सचेंज रेट की वजह से है।
iPhone 17 सीरीज के नए मॉडल
इस बार एप्पल ने चार मॉडल पेश किए हैं -
iPhone 17
iPhone 17 Air (प्लस मॉडल की जगह)
iPhone 17 Pro
iPhone 17 Pro Max
हर मॉडल को खास यूजर्स की जरूरत को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। iPhone 17 Air हल्का और स्लिम फोन चाहने वालों के लिए आकर्षक विकल्प बन सकता है, जबकि Pro और Pro Max मॉडल पावर यूजर्स और प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।
अमेरिका में सबसे किफायती
अगर कीमत की बात करें तो अमेरिका अब भी आईफोन खरीदने के लिए सबसे सस्ता बाजार है। वहां iPhone 17 (256GB) का बेस मॉडल केवल 799 डॉलर यानी लगभग 70,500 रुपए में उपलब्ध है। यही वजह है कि भारतीय ग्राहक अक्सर विदेश यात्रा के दौरान आईफोन खरीदने की सोचते हैं।
भारत में क्यों महंगा है iPhone?
भारत में iPhone 17 का बेस मॉडल 82,900 रुपए से शुरू होता है, जबकि टॉप मॉडल iPhone 17 Pro Max की कीमत लगभग 2,29,900 रुपए तक जाती है। भारत में कीमत ज्यादा होने की मुख्य वजहें हैं -
इम्पोर्ट ड्यूटी
जीएसटी और बाकी टैक्स
करेंसी एक्सचेंज रेट
यानी भारतीय ग्राहकों को आईफोन के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती है।
यूके, जापान और हांगकांग के दाम
यूके: शुरुआती कीमत करीब 799 पाउंड (लगभग 84,000 रुपए)
जापान: यहां बेस मॉडल करीब 77,687 रुपए में मिल रहा है
हांगकांग: शुरुआती कीमत लगभग 79,323 रुपए है और टैक्स फ्री शॉपिंग की वजह से यहां यह और सस्ता महसूस होता है
बैटरी और चार्जिंग में बड़ा सुधार
एप्पल ने इस बार बैटरी परफॉर्मेंस पर खास ध्यान दिया है।
iPhone 17 मॉडल्स में लगभग 8 घंटे ज्यादा बैकअप मिलता है।
iPhone 17 Pro Max को 40W चार्जर से सिर्फ 20 मिनट में 50% तक चार्ज किया जा सकता है।
iPhone 17 Air के साथ नया MagSafe Slim बैटरी पैक भी लॉन्च किया गया है।
विदेश से iPhone खरीदने के फायदे-नुकसान
अगर आप विदेश से आईफोन खरीदते हैं तो यह भारत की तुलना में काफी सस्ता पड़ सकता है। लेकिन इसके साथ कुछ चुनौतियां भी हैं:
वारंटी हर देश में वैध नहीं होती।
नेटवर्क कम्पेटिबिलिटी का ध्यान रखना जरूरी है।
भारत लाते समय कस्टम ड्यूटी चुकानी पड़ सकती है।
इसलिए आधिकारिक एप्पल स्टोर या अधिकृत रिटेलर से ही खरीदारी करना सुरक्षित माना जाता है।
iPhone 17 सीरीज में बेहतर बैटरी, तेज चार्जिंग और अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से मॉडल्स शामिल किए गए हैं। भारत में इसकी कीमत जरूर ज्यादा है, लेकिन फीचर्स और ब्रांड वैल्यू की वजह से यह स्मार्टफोन अब भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications