
iPhone 14 Offer : अगर आप लंबे समय से आईफोन 14 खरीदने की योजना बना रहे थे, लेकिन इसकी ऊंची कीमत के कारण नहीं खरीद पा रहे थे, तो अब आपके लिए एक खास मौका आ गया है। आप आईफोन 14 को काफी कम कीमत पर खरीद सकते हैं। ये फोन बहुत कम कीमत पर बिक रहा है और 70,000 रुपये से कम में आपका हो सकता है। वैसे फोन की असल कीमत 79,900 रुपये है।
कहां मिल रहा है ऑफर
आईफोन 14 पर मौजूदा ऑफर ऐप्पल के मशहूर री-सेलर, यूनिकॉर्न स्टोर ने पेश किया है। इस डिवाइस पर इतनी भारी छूट के साथ, ऑफर का लाभ उठाना और आईफोन 14 खरीदना एक अच्छा आइडिया है। यूनिकॉर्न स्टोर की आधिकारिक वेबसाइट पर 128 जीबी वाला वेरिएंट 69,513 रुपये में बिक रहा है।

और भी हैं ऑफर
हालाँकि आईफोन 14 पर और भी ऑफर मिल रहे हैं। यदि आप स्टोर की तरफ से पेश किए जा रहे कैशबैक ऑफर का लाभ उठाते हैं तो आप कीमत को और भी कम कर सकते हैं। कैशबैक ऑफर 4,000 रुपये तक का है, जिसका फायदा आपको अतिरिक्त छूट के तौर पर मिलेगा। हालाँकि ये ऑफर केवल एचडीएफसी बैंक कार्ड यूजर्स को मिल सकता है। इसके अलावा आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज भी कर सकते हैं, जिससे फोन की कीमत और भी कम हो सकती है।

कैसे मिलेगा अधिक एक्सचेंज ऑफर का फायदा
यदि आप एक हाई-एंड फोन का उपयोग कर रहे हैं जो बिल्कुल ठीक काम कर रहा है, तो इसके एक्चसेंज पर आपको ऊंचा एक्सचेंज बेनेफिट मिलेगा। दूसरी ओर, यदि आप एक बजट फोन का उपयोग कर रहे हैं जो बहुत पहले खरीदा गया था, तो आपको मिलने वाली छूट कम होगी। यूनिकॉर्न स्टोर की वेबसाइट के अनुसार फोन की डिलीवरी 10 अप्रैल से शुरू होगी।
256 जीबी वेरिएंट पर ऑफर
अन्य वेरिएंट की बात करें तो 256 जीबी वाला वेरिएंट 79,112 रुपये और 512 जीबी वाला वेरिएंट 96,712 रुपये में उपलब्ध है। यह ध्यान रहे कि आईफोन 14 के 256 जीबी वेरिएंट की असल कीमत 89,900 रुपये और 512 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 1,09,900 रुपये है।
पिछले साल हुआ था लॉन्च
आईफोन 14 को पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था। इस लाइनअप में आईफोन 14, आईफोन 14 प्लस, आईफोन 14 प्रो और आईफोन 14 प्रो मैक्स शामिल रहे। आईफोन 14 और 2021 के आईफोन 13 के बीच काफी समानताएं रहीं। पर आईफोन 14 के प्रो मॉडल में कुछ खास बदलाव रहे, जैसे एक अपग्रेडेड प्रोसेसर और डायनामिक आईलैंड नॉच डिजाइन।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
