नई दिल्ली, मई 27। बहुत सारे लोग ऐप्पल का आईफोन खरीदने के लिए बड़े ऑफर का इंतजार करते हैं ताकि कम कीमत पर इस दमदार फोन को खरीद सकें। इस समय ई-कॉमर्स दिग्गज प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर एक शानदार ऑफर चल रहा है। इस ऑफर के तहत आप आईफोन 12 मिनी के 64 जीबी मॉडल को आकर्षक छूट के साथ खरीद सकते हैं। ग्राहक एक्सचेंज ऑफर और बैंक ऑफर की मदद से फोन को 20,000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं। आगे जानिए ऑफर की डिटेल।
फ्लिपकार्ट पर ऐप्पल आईफोन 12 मिनी पर मिल रही डील
ऐप्पल आईफोन 12 मिनी का 64 जीबी मॉडल फिलहाल फ्लिपकार्ट पर इसकी मूल कीमत 59,900 रुपये के मुकाबले 49,999 रुपये में लिस्ट है। यानी 9901 रुपये का डिस्काउंट। ये एक शानदार डील है।
एक्सचेंज ऑफर
इसके अलावा अगर खरीदार अपने पुराने स्मार्टफोन का ट्रेड (एक्सचेंज) करते हैं, तो फ्लिपकार्ट 30,000 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू की पेशकश कर रहा है। एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाकर ग्राहक आईफोन 12 मिनी को 49,999 रुपये के मुकाबले करीब 20,000 रुपये में खरीद पाएंगे।
कब मिलेगा एक्सचेंज ऑफर का फायदा
यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि एक्सचेंज के लिए स्मार्टफोन की कीमत फोन की कंडीशन, उसके मॉडल और अन्य चीजों पर निर्भर हो सकती है। फ्लिपकार्ट ने आईफोन 12 मिनी के साथ कई बैंक ऑफर्स भी लिस्ट किए हैं। यह आरबीएल बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी तत्काल छूट प्रदान कर रही है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5 फीसदी कैशबैक भी दिया जाएगा। इस तरह आपको फ्लिपकार्ट पर ऐप्पल आईफोन 12 मिनी 20000 रु से कम कीमत में मिल जाएगा।
ऐप्पल आईफोन 12 मिनी के फीचर
डिस्प्ले : 5.4 - इंच ओलेड डिस्प्ले
प्रोसेसर : ऐप्पल का ए14 बायोनिक चिपसेट
स्टोरेज : 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी
कैमरा : 12 मेगापिक्सेल का डुअल कैमरा सेटअप, 12 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा।
अन्य फीचर्स : स्टीरियो स्पीकर, 5 जी कनेक्टिविटी
अमेजन पर छूट
ऑनलाइन रिटेलर अमेजन की फैब फोन फेस्ट सेल चल रही है। इस सेल के दौरान आप कई ब्रैंड्स के डिवाइसेज पर आकर्षक डिस्काउंट पा सकते हैं। भारतीय बाजार पर राज करने वाले लोकप्रिय स्मार्टफोन ब्रांडों में से एक रेडमी है और आप इस सेल के दौरान रेडमी स्मार्टफोन को आकर्षक छूट पर प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप 20,000 रुपये से कम के रेडमी स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो सेल आपके लिए छूट पाने का सही मौका लेकर आई है। सेल के दौरान रेडमी 9 एक्टिव 14% की छूट पर उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को आप सेल के दौरान 9,499 रु पर खरीद सकते हैं। रेडमी नोट 11 25 फीसदी की छूट पर उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को आप सेल के दौरान 13,499 रुपये में खरीद सकते हैं। रेडमी 10 प्राइम 23 फीसदी की छूट पर उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को आप 11,499 रु में खरीद सकते हैं। रेडमी नोट 10टी 5जी 29 फीसदी की छूट पर उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को आप 11,999 रु में खरीद सकते हैं। रेडमी नोट 10 प्रो 20 फीसदी की छूट पर उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को आप 15,999 रु में खरीद सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
