नई दिल्ली, मई 11। अप्रैल में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में 3,437 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया। मगर यह मार्च के मुकाबले काफी कम रहा। मार्च में इक्विटी फंड्स में निवेशकों की ओर से 9115 करोड़ रु का निवेश किया गया था। हालांकि अच्छी बात यह है कि मार्च के अब अप्रैल में भी इक्विटी फंड्स में निवेश आया है। वरना इससे पहले जुलाई 2020 से फरवरी 2021 तक लगातार 8 महीनों की अवधि में इक्विटी फंड्स से निवेशकों ने पैसा निकाला था। वहीं डेब्ट फंड्स में पिछले महीने 1 लाख करोड़ रु से अधिक का निवेश किया गया। जबकि मार्च में डेब्ट फंड्स में से 52,528 करोड़ रु की राशि निकाली गयी थी।

कुल कितना शुद्ध निवेश आया
कुल मिलाकर म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में मार्च में 29,745 करोड़ रुपये के आउटफ्लो (निवेश निकाला गया) की तुलना में अप्रैल में 92,906 करोड़ रुपये का इन्फ्लो (शुद्ध निवेश आया) दर्ज किया गया। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (ऐम्फी) के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में इक्विटी और इक्विटी लिंक्ड ओपन एंडेड स्कीमों में 3,437.37 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया।
किस स्कीम में आया निवेश
मल्टी कैप, डिविडेंड यील्ड, वैल्यू फंड और थीमेटिक (किसी विशेष सेक्टर पर फोकस करने वाले फंड) फंड कैटेगरी को छोड़कर बाकी सभी इक्विटी स्कीमों में पिछले महीने इन्फ्लो रहा। इक्विटी स्कीमों में से जनवरी में 9,253 करोड़ रुपये, दिसंबर में 10,147 करोड़ रुपये, नवंबर में 12,917 करोड़ रुपये, अक्टूबर में 2,725 करोड़ रुपये, सितंबर में 734 करोड़ रुपये, अगस्त में 4,000 करोड़ रुपये और जुलाई में 2,480 करोड़ रुपये का आउटफ्लो रहा था।
जून 2020 में आए थे 240.55 करोड़ रु
इससे पहले ऊपर बताई गई योजनाओं में जून में 240.55 करोड़ रुपये आए थे। इसके अलावा गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ईटीएफ) में पिछले महीने 680 करोड़ रुपये आए, जबकि मार्च में यह आंकड़ा 662 करोड़ रुपये का रहा था। म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री की एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) मार्च के अंत में 31.33 लाख करोड़ रुपये से बढ़ कर अप्रैल के अंत में 32.38 लाख करोड़ रुपये हो गयी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications