नई दिल्ली, जून 15। अप्रैल की तुलना में मई में गोल्ड ईटीएफ में शुद्ध निवेश में भारी गिरावट आई। अप्रैल के मुकाबले मई में गोल्ड ईटीएफ में शुद्ध निवेश 57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 288 करोड़ रुपये रह गया। जानकारों का मानना है कि निवेशकों ने इक्विटी बाजारों में पैसा लगाया, जिससे गोल्ड की तरफ उनका रुझान कम हो गया। हालांकि एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के अनुसार शुद्ध निवेश में गिरावट के बावजूद गोल्ड ईटीएफ की एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) मई के अंत में 6 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी के साथ 16,625 करोड़ रुपये हो गई। आंकड़ों के अनुसार गोल्ड-लिंक्ड एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में अप्रैल में 680 करोड़ रुपये आए थे।
जनवरी से मार्च तक कितना आया निवेश
निवेशकों ने मार्च में गोल्ड ईटीएफ फंड्स में 662 करोड़ रुपये, फरवरी में 491 करोड़ रुपये और जनवरी में 625 करोड़ रुपये का निवेश किया था। मार्केट से जुड़े एक्सपर्ट्स बताते हैं मई में नेट इनफ्लो (शुद्ध निवेश) के पीछे इक्विटी मार्केट्स का अच्छा प्रदर्शन है। शेयर बाजार के दमदार प्रदर्शन के कारण निवेशकों ने अपने निवेश का एक बड़ा हिस्सा शेयरों में लगाया।
निवेशकों ने कमाया मुनाफा
इसके अलावा रिडम्प्शन (निकाला गया पैसा) अप्रैल की तुलना में मई में बढ़ा। जो यह दर्शाता है कि कुछ निवेशकों ने हाल ही में सोने की कीमतों में उछाल को देखते हुए मुनाफा कमाने के लिए गोल्ड ईटीएफ से बाहर निकलने का फैसला किया होगा। सुरक्षित निवेश की अपील और पिछले डेढ़ साल में बेहतर प्रदर्शन करने वाली एसेट क्लास में से एक होने के कारण गोल्ड ईटीएफ कैटेगरी भारतीय निवेशकों के पसंदीदा निवेश ऑप्शनों में से एक है।
हजारों करोड़ रु का निवेश
जनवरी 2020 से मई 2021 तक देखें गोल्ड ईटीएफ में 9,377 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया है। गोल्ड ईटीएफ एक्सचेंज ट्रेडेड फंड हैं जो सोने में निवेश करते हैं। इनका शेयर बाजार में कारोबार होता है और सोने में सीधा निवेश होता है। जानकारों के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में निवेश लिए माहौल चुनौतीपूर्ण रहा, जिसके बीच सोना बेहतर प्रदर्शन करने वाला ऑप्शन रहा। इससे निवेशकों के पोर्टफोलियो में सोना बढ़ा।
मुश्किल में काम आता है सोना
एक निवेशक के पोर्टफोलियो में सोना एक रणनीतिक संपत्ति के रूप में काम करता है। ये पोर्टफोलियो को डाइवर्सिफाई करने का काम करता है और निवेशकों के जोखिम को कम करता है। साथ ही कठिन बाजार स्थितियों और आर्थिक मंदी के दौरान नुकसान को कम करता है। इसलिए निवेशकों को सोने में निवेश करने की सलाह दी जाती है।
गोल्ड ईटीएफ के बारे में जानिए
सोने में निवेश करने के लिए गोल्ड ईटीएफ एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। गोल्ड ईटीएफ दरअसल म्यूचुअल फंड ही है। गोल्ड ईटीएफ भी सोने के रेट पर ऊपर-नीचे होता है। गोल्ड ईटीएफ निवेशकों को लंबी अवधि में जोरदार रिटर्न कमाने का मिलता है। अच्छी बात ये है कि गोल्ड ईटीएफ इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में होते हैं। आपको इसमें सोने की शुद्धता को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं होती। फिजिकल गोल्ड के मुकाबले गोल्ड ईटीएफ को जल्दी और मौजूदा रेट पर बेचा जा सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
