नई दिल्ली, फरवरी 20। रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव और अमेरिका में बढ़ती महंगाई के बीच विदेशी निवेशकों की तरफ से हो रही लगातार बिकवाली और तेल की ऊंची कीमतों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी। नतीजतन बेंचमार्क सूचकांकों में 18 फरवरी को समाप्त हुए हफ्ते में गिरावट आई। ये लगातार दूसरा सप्ताह रहा, जिसमें शेयर बाजार में गिरावट आई है। मंगलवार को भारी खरीदारी और बाद के सत्रों में कंसोलिडेशन (ठहराव) ने बाजार के कुछ नुकसान को कम करने में मदद की। बीएसई सेंसेक्स 320 अंक नीचे गिर कर 57,833 पर और निफ्टी 50 लगभग 100 अंक गिर कर 17,276 पर बंद हुआ। वहीं छोटे-ंमंझोले बाजारों में बिकवाली का दबाव अधिक रहा। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 सूचकांकों में क्रमश: 2.7 प्रतिशत और 3.4 प्रतिशत की गिरावट आई। आईटी सेक्टर को छोड़कर हर सेक्टर में गिरावट आई। इसमें मेटल्स में 4 प्रतिशत की गिरावट आई। वहीं रियल्टी, बैंक और फार्मा में से हर एक में 2 प्रतिशत से अधिक गिरावट आई। मगर इस दौरान 5 शेयर ऐसे रहे जिन्होंने निवेशकों को भरपूर मुनाफा कराया। ये शेयर 5 ही दिन में निवेशकों को 76.6 फीसदी तक रिटर्न देने में कामयाब रहे।
यूनीक ऑर्गेनिक्स
यूनीक ऑर्गेनिक्स एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 17.09 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 76.62 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 16.25 रु से 28.70 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 1.23 फीसदी की तेजी के साथ 28.70 रु पर बंद हुआ। 76.62 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु 1.76 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
ग्लांस फाइनेंस
ग्लांस फाइनेंस ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 58.80 रु से 97.20 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 65.31 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 21.93 करोड़ रु है। 5 दिन में 65.31 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 10 फीसदी की तेजी के साथ 97.20 रु पर बंद हुआ।
प्रो फिन कैपिटल
प्रो फिन कैपिटल भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 64.75 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 36.60 रु से 60.30 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 64.75 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 42.61 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 20 फीसदी की मजबूती के साथ 60.30 रु पर बंद हुआ।
ताई इंडस्ट्रीज
ताई इंडस्ट्रीज ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 36.60 रु से 57.30 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 56.56 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 34.38 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 10 फीसदी की कमजोरी के साथ 57.30 रु पर बंद हुआ।
टाइम्स गारंटी
टाइम्स गारंटी ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 61.00 रु से 89.15 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 46.15 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 82.20 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 16 फीसदी से अधिक की तेजी के साथ 89.15 रु पर बंद हुआ। ध्यान रहे कि ये सभी कंपनियां आगे भी इतना ही रिटर्न देंगी, इस बात की कोई गारंटी नहीं है। इसलिए निवेश से पहले सावधानी बरतें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications