Top 10 companies of the country in terms of market cap: शेयर बाजार में बीते हफ्ते कमजोर रुख के बीच सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की मार्केट कैप में भारी गिरावट दर्ज हुई है। इन टॉप 10 कंपनियों में से 7 कंपनियों की संयुक्त रूप से मार्केट कैप करीब 80,200.2 करोड़ रुपये कम हो गई है। वहीं बीते हफ्ते बीएसई का सेंसेक्स करीब 373.99 अंक (0.57 प्रतिशत) की गिरावट के साथ बंद हुआ था।
जहां तक मार्केट में गिरावट की बात है तो सबसे ज्यादा गिावट टीसीएस की मार्केट कैप में आई है। टीसीएस की मार्केट कैप बीते हफ्ते 29,894.5 करोड़ रुपये घटकर 12,32,240.4 करोड़ रुपये बची है। वहीं एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 19,664.1 करोड़ रुपये घटकर 12,02,728.2 करोड़ रुपये बची है।

वहीं बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 12,233.5 करोड़ रुपये घटकर 4,15,763.5 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा आईटीसी की मार्केट कैप 8,338.5 करोड़ रुपये घटकर 5,50,821.3 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं भारती एयरटेल की मार्केट कैप 8,081.4 करोड़ रुपये घटकर 4,78,730.7 करोड़ रुपये बची।
इसी प्रकार से भारतीय स्टेट बैंक की मार्केट कैप 1,026.3 करोड़ रुपये घटकर 5,11,424.9 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 962.1 करोड़ रुपये घटकर 6,65,550.8 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
इसी दौरान तीन कंपनियों की मार्केट कैप बढ़ी भी है। इनमें हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 12,347.1 करोड़ रुपये बढ़कर 6,00,250.1 करोड़ रुपये हो गई। वहीं इंफोसिस की मार्केट कैप 6,972.9 करोड़ रुपये बढ़कर 5,76,379.3 करोड़ रुपये हो गई। इसी दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 5,886.1 करोड़ रुपये बढ़कर 17,29,764.7 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
मार्केट कैप के लिहाज से अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस : 17.29 लाख करोड़ रुपये
- टीसीएस : 12.32 लाख करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक : 12.02 लाख करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक : 6.65 लाख करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर : 6.00 लाख करोड़ रुपये
- इंफोसिस : 5.76 लाख करोड़ रुपये
- आईटीसी : 5.50 लाख करोड़ रुपये
- स्टेट बैंक : 5.11 लाख करोड़ रुपये
- भारती एयरटेल : 4.78 लाख करोड़ रुपये
- बजाज फाइनेंस : 4.15 लाख करोड़ रुपये
नोट: कंपनियों की मार्केट कैप की गणना 18 अगस्त 2023 को शेयर बाजार बंद होने के वक्त कंपनियों के शेयरों के रेट के आधार पर की गई है।
More From GoodReturns

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें



Click it and Unblock the Notifications