शेयर बाजार : जानिए कैसे 1 हफ्ते में डूब गए 11 लाख करोड़ रुपये

मुंबई। कोरोना के कहर से दुनियाभर में मचे कोहराम के कारण भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता कारोबारी सप्ताह बीते एक दशक से ज्यादा समय का सबसे मनहूस सप्ताह रहा। विदेशी बाजार से मिले निराशाजनक संकेतों से घरेलू बाजार में आई भारी गिरावट के कारण निवेशकों का करीब 11 लाख करोड़ रुपये डूब गया। सेंसेक्स पिछले सप्ताह के मुकाबले करीब सात फीसदी टूटा, जबकि निफ्टी में सात फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को पिछले सप्ताह के मुकाबले 2,872.83 अंकों यानी 6.98 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 38,297.29 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 879.10 अंक यानी 7.27 फीसदी लुढ़ककर 11,201.75 पर बंद हुआ।

Stock Market

अन्य इंडेक्स का हाल

बीएसई-मिड कैप सूचकांक बीते सप्ताह की क्लोजिंग से 1,094.39 अंकों यानी 6.97 फीसदी की गिरावट के साथ 14,600.02 पर बंद हुआ, जबकि स्मॉल कैप सूचकांक 1,037.51 अंकों यानी 7.03 फीसदी की गिरावट के साथ 13,709.01 पर ठहरा।

कोरोना वायरस का असर

चीन से कोरोनावायरस का प्रकोप दुनिया के अन्य देशों में फैलने के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था का विकास प्रभावित होने की आशंकाओं के बीच दुनियाभर के बाजारों में विकवाली के भारी दबाव में प्रमुख संवेदी सूचकांकों में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी रहा।

घरेलू शेयर बाजार में सप्ताह की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई, जब पहले सत्र में सोमवार को सेंसेक्स पिछले सत्र से 806.89 अंकों यानी 1.96 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 40,363.23 पर बंद हुआ और निफ्टी भी 242.25 अंकों यानी 2.01 फीसदी लुढ़ककर 11,838.60 पर रूका।

पिछले सप्ताह से ही शेयर बाजार में नकारात्मक रुझान के कारण सेंसेक्स में गिरावट लगातार तीसरे सत्र में मंगलवार को जारी रहा, जब सेंसेक्स पिछले सत्र से 82.03 अंक यानी 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 40,281.20 पर बंद हुआ और निफ्टी 16.20 अंकों यानी 0.14 फीसदी की कमजोरी के साथ 11,813.20 पर बंद हुआ।

कोरोनावायरस के कारण बाजार में मंदी का माहौल बुधवार को भी जारी रहा, जब सेंसेक्स 392.24 अंकों यानी 0.97 फीसदी की गिरावट के साथ 39,888.96 पर बंद हुआ और निफ्टी 119.40 अंकों यानी 1.01 फीसदी की गिरावट के साथ 11,678.50 पर बंद हुआ। कारोबारी सप्ताह के चौथे सत्र में गुरुवार को भी निवेशकों का रुझान कमजोर रहने के कारण सेंसेक्स 143.30 अंकों यानी 0.36 फीसदी की कमजोरी के साथ 39,745.66 पर बंद हुआ और निफ्टी 45.20 अंक यानी 0.39 फीसदी फिसलकर 11,633.30 पर रूका।

कारोबारी सप्ताह के आखिरी सत्र में शुक्रवार को विदेशी बाजार से मिले निराशाजनक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार में कोहराम मच गया, जब विकवाली के भारी दबाव में सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले 1,448.37 अंकों यानी 3.64 फीसदी की गिरावट के साथ 38,297.29 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 431.55 अंकों यानी 3.71 फीसदी की गिरावट के साथ 11,201.75 पर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें : GOLD की खरीद-बिक्री के जान लें नियम, नहीं तो होगी दिक्कत

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+