नई दिल्ली, अक्टूबर 17। शेयर बाजार की इस तेजी से निवेशकों को जमकर फायदा हो रहा है। बीते हफ्ते शेयर बाजार की केवल टॉप 8 कंपनियों ने ही निवेशकों को डेढ़ लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का फायदा करा दिया है। इस दौरान बीएसई का सेंसेक्स जहां 61000 अंक के ऊपर निकल गया है, वहीं निफ्टी 18000 अंक के ऊपर निकल चुका है। बीते हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,246.89 अंक बढ़ा है।
आइये जानते हैं कि किन कंपनियों ने निवेशकों को झोली भर दी है।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
ये हैं टॉप 8 कंपनियां और उनकी मार्केट कैप
बीएसई के सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों की मार्केट कैप पिछले हफ्ते सामूहिक रूप से 1,52,355.03 करोड़ रुपये बढ़ी है। इस दौरान एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 46,348.47 करोड़ रुपये बढ़कर 9,33,559.01 करोड़ रुपये हो गई है। इसके अलावा एसबीआई की मार्केट कैप 29,272.73 करोड़ रुपये की बढ़ी है। इसके बाद बैंक की मार्केट कैप बढ़कर 4,37,752.20 करोड़ रुपये हो गई। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 18,384.38 करोड़ रुपये बढ़कर 17,11,554.55 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 16,860.76 करोड़ रुपये बढ़कर 5,04,249.13 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं एचडीएफसी की मार्केट कैप 16,020.7 करोड़ रुपये बढ़कर 5,07,861.84 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 15,944.02 करोड़ रुपये बढ़कर 3,99,810.31 करोड़ रुपये हो गई है। इस दौरान बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 7,526.82 करोड़ रुपये बढ़कर 4,74,467.41 करोड़ रुपये हो गई।
इन कंपनियों की मार्केट कैप घटी
वहीं दो कंपनियों की मार्केट कैप बीते हफ्ते घटी है। इन कंपनियों में हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 1,997.15 करोड़ रुपये कम होकर 6,22,359.73 करोड़ रुपये हो गई। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की मार्केट कैप 1,19,849.27 करोड़ रुपये कम होकर 13,35,838.42 करोड़ रुपये रह गई है। इनफोसिस की मार्केट कैप 3,414.71 करोड़ रुपये कम होकर 7,27,692.41 करोड़ रुपये रह गई।
अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस की मार्केट कैप 17,11,554.55 करोड़ रुपये
- टीसीएस की मार्केट कैप 13,35,838.42 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 9,33,559.01 करोड़ रुपये
- इनफोसिस की मार्केट कैप 7,27,692.41 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 6,22,359.73 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी की मार्केट कैप 5,07,861.84 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक की 5,04,249.13 करोड़ रुपये
- बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 4,74,467.41 करोड़ रुपये
- एसबीआई की मार्केट कैप 4,37,752.20 करोड़ रुपये
- कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 3,99,810.31 करोड़ रुपये


Click it and Unblock the Notifications