शेयरों से निवेशक मालामाल : सिर्फ 5 दिन में मिला 63 फीसदी तक रिटर्न, लाखों का हुआ मुनाफा

नई दिल्ली, मई 9। इक्विटी मार्केट में 7 मई को समाप्त लगातार दूसरे सप्ताह में तेजी जारी रही। वैक्सीनेशन के माध्यम से रिकवरी की उम्मीद, कोविड-19 से झटका खाए सेक्टरों के लिए आरबीआई की तरफ से किए गए ऐलान और सकारात्मक वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार को सहारा मिला। बीते कारोबारी हफ्ते में बीएसई सेंसेक्स 424.11 अंक चढ़ कर 49,206.47 पर और निफ्टी 192.05 अंकों की तेजी के साथ 14,823.15 पर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप ने 1.46 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स ने 2.53 प्रतिशत की छलांग लगाई। यानी कुल मिला कर बीता कारोबारी हफ्ता शेयर बाजार के लिए पॉजिटिव रहा। मगर जहां सेंसेक्स और निफ्टी 1-1.5 फीसदी की मजबूती आई, वहीं कई शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने 63 फीसदी तक की बढ़ोतरी हासिल की। इन शेयरों के निवेशक मालामाल हो गए। निवेशकों ने सिर्फ 5 दिन में इन शेयरों से लाखों रु की कमाई की। आइए जानते हैं सबसे अधिक रिटर्न देने वाले 5 शेयरों के नाम।

अम्बिका अगरबत्तीज

अम्बिका अगरबत्तीज

अम्बिका अगरबत्तीज एक छोटी कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 49.04 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 62.77 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 17.54 रु से 28.55 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 20 फीसदी की तेजी के साथ 28.55 रु पर बंद हुआ। 62.77 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 3 लाख रु 4.88 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। यानी निवेशकों ने लाखों रु का मुनाफा कमाया।

मॉड्यूलेक्स कंस्ट्रक्शन

मॉड्यूलेक्स कंस्ट्रक्शन

मॉड्यूलेक्स कंस्ट्रक्शन ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 8.18 रु से 13 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 58.92 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 68.34 करोड़ रु है। 5 दिन में 58.92 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 7.68 फीसदी की तेजी के साथ 13.32 रु पर बंद हुआ।

धामपुर स्पेशियलिटी

धामपुर स्पेशियलिटी

धामपुर स्पेशियलिटी भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 55.10 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 24.50 रु से 38 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 55.10 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 30.42 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 3.23 फीसदी की मजबूती के साथ 38.35 रु पर बंद हुआ।

एंजेल ब्रोकिंग

एंजेल ब्रोकिंग

एंजेल ब्रोकिंग ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 368.60 रु से 556.85 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 51.07 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 4,556.51 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 9.55 फीसदी की मजबूती के साथ 556.85 रु पर बंद हुआ।

डायनाकॉन्स सिस्टम्स

डायनाकॉन्स सिस्टम्स

डायनाकॉन्स सिस्टम्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 79.95 रु से 118.10 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 47.72 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 108.33 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 12.58 फीसदी की मजबूती के साथ 118.10 रु पर बंद हुआ।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+