नई दिल्ली, मई 16। 26 मई 2014 को पीएम नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इस बात को लगभग आठ साल हो चुके हैं। पीएम मोदी के आठ साल के अब तक के कार्यकाल में नोटबंदी, जीएसटी, दिवाला और दिवालियापन संहिता, रेरा कानून और कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती जैसे सुधारवादी कदम उठाए गए। वैसे इन सुधारों ने भारी अस्थिरता भी पैदा की। मगर इन 8 सालों में कुछ शेयरों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में कामायाबी हासिल की। एकॉर्ड फिनटेक के आंकड़ों के अनुसार 261 शेयर इस अवधि में मल्टीबैगर साबित हुए और 31 शेयरों ने 1,000 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है। वहीं, 19 शेयर ऐसे हैं जो 50-90 फीसदी तक लुढ़क चुके हैं। जानते हैं उन शेयरों की डिटेल, जो मल्टीबैगर साबित हुए।
तानला प्लेटफार्म
ये शेयर 2014 से 18,823 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इसमें अभी भी खरीदारी की सलाह है। यदि आपको अपने बैंक, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म या डिलीवरी सेवाओं से कभी भी एसएमएस मिला है तो इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि तानला इनमें से कुछ कम्युनिकेशंस को चला रही है। इस समय ये शेयर 1214 रु पर है। मगर इसके लिए टार्गेट 1,850 रुपये का है।
बालाजी अमाइंस
2014 से इसका रिटर्न 6244 फीसदी रहा है। इसे भी खरीदने की सलाह है। ये कंपनी केमिकल बनाती है, जिनमें मिथाइलमाइन्स, एथिलमाइन्स, विशेष रसायनों के डेरिवेटिव और फार्मा एक्सीसिएंट्स शामिल हैं। इसके लिए टार्गेट 4,110 रुपये का है।
मिंडा इंडस्ट्रीज
2014 से इस शेयर का लाभ 5229 फीसदी का रहा है। मिंडा इंडस्ट्रीज ने खुद को अन्य ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स के बीच स्विच, लाइट और हॉर्न के लिए वन-स्टॉप शॉप के रूप में स्थापित किया है। इसके पास घरेलू और वैश्विक ग्राहकों की लिस्ट है। स्टॉक अभी भी कई विश्लेषकों के बीच लोकप्रिय है। इसके लिए लक्ष्य लगभग 1,075 रुपये का है।
सारेगामा इंडिया
2014 से इस शेयर का लाभ 5030 फीसदी का रहा है। स्टॉक को 'होल्ड' करने की सलाह दी गयी है। इसके लिए लक्ष्य 480 रुपये का है।
नवीन फ्लोरीन
2014 से इस शेयर का लाभ 4714 फीसदी का रहा है। इस स्टॉक को भी 'होल्ड' करने की सलाह दी गयी है। इसके लिए लक्ष्य 4000 रुपये का है।
केईआई इंडस्ट्रीज
2014 से इस शेयर का लाभ 4414 फीसदी का रहा है। इस स्टॉक को 'खरीदने' की सलाह दी गयी है। इसके लिए लक्ष्य 1315 रुपये का है।
टेस्टी बाइट
2014 से इस शेयर का लाभ 4068 फीसदी का रहा है। कंपनी एथनिक और नेचुरल वैजेटेरियन पैकेज्ड एंड रेडी टू ईट (आरटीई) खाद्य उत्पादों की निर्माता है। यह क्यूएसआर रेस्तरां की एक प्रमुख सप्लायर भी है।
अल्काइल एमाइन केमिकल्स
अल्काइल एमाइन केमिकल्स का 2014 से रिटर्न 3823 फीसदी रहा है। इसे खरीदने की सलाह दी गयी है। यह एलीफैटिक एमाइन (अमोनिया से प्राप्त उत्पाद) की निर्माता है। कंपनी एथिल एमाइन के उत्पादन में एक वैश्विक कंपनी है। यह दुनिया भर से बढ़ती मांग के कारण अपनी क्षमता के विस्तार पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है। स्टॉक को एनालिस्ट्स से 'बाय' रेटिंग मिली है। इसके लिए 3,651 रुपये का लक्ष्य है। ऐसे और भी कई शेयर हैं, जो बीते 8 सालों में अच्छा रिटर्न दे चुके हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications