नयी दिल्ली। मंगलवार को शेयर बाजार में धमाकेदार तेजी देखने को मिली। इस तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने नया रिकॉर्ड बना दिया। आज सेंसेक्स ने अपना आज तक का सबसे ऊंचा स्तर छुआ, जबकि निफ्टी पहली बार 13,000 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। इससे निवेशकों को खूब फायदा। आज की एक ही दिन की ट्रेडिंग ने निवेशकों को मालामाल बना दिया। बता दें कि सेंसेक्स सुबह 44,077.15 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 44,341.19 पर खुलने के बाद ऑल टाइम हाई 44,601.63 तक चढ़ा और आखिर में 445.87 अंकों या 1.01 फीसदी की मजबूती के साथ 44,523.02 पर बंद हुआ। आइए जानते हैं निवेशकों को कितना लाभ हुआ।
1.35 लाख करोड़ रु बढ़ी निवेशकों की संपत्ति
आज के कारोबार में निवेशकों की संपत्ति में 1.35 लाख करोड़ रु का इजाफा हुआ। बीएसई लिस्टेड कंपनियों की कुल मार्केट 174.81 लाख करोड़ रु हो गई। आज की तेजी के पीछे दो बड़े कारण बताए जा रहे हैं। इनमें पहला है दवा कंपनी एस्ट्राजेनका की तरफ से महामारी का सस्ता उपाय और दूसरा है विदेशी निवेशकों की तरफ से किया जा रहा निवेश। नवंबर में अब तक विदेशी निवेशकों ने 53167 करोड़ रु का निवेश किया है।
कैसी रही निफ्टी की चाल
आज निफ्टी भी रिकॉर्ड स्तर तक चढ़ा। 12,926.45 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 13,002.60 पर खुल कर कारोबार के दौरान 13,079.10 तक चढ़ा और आखिर में 128.70 अंक या 1.00 फीसदी की तेजी के साथ 13,055.15 पर बंद हुआ। विभिन्न सेक्टरों में देखें तो निफ्टी बैंक इंडेक्स में 2.4 फीसदी की बढ़त हुई, जबकि ऑटो, मेटल और फार्मा इंडेक्स में 1-1 फीसदी की तेजी आई।
सेंसेक्स के बड़े शेयर
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से 22 में मजबूती और 08 में कमजोरी आयी। इनमें ऐक्सिस बैंक में 4.02 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 3.47 फीसदी, एचडीएफसी बैंक में 3,14 फीसदी, आईटीसी में 2.44 फीसदी, एसबीआई में 2.16 फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक में 2.14 फीसदी की मजबूती आयी। वहीं एचडीएफसी में 1.47 फीसदी, टाइटन में 1.36 फीसदी, नेस्ले इंडिया में 0.63 फीसदी, भारती एयरटेल में 0.61 फीसदी, ओएनजीसी में 0.59 फीसदी और इंफोसिस में 0.10 फीसदी की कमजोरी आयी।
स्मॉल और मिड कैप शेयर
बड़े शेयरों के साथ ही स्मॉल और मिड कैप शेयरों में अच्छी खरीदारी हुई, जिससे बीएसई और एनएसई के स्मॉल और मिड कैप शेयर सूचकांक ऊपर चढ़े। आज बीएसई मिडकैप में 0.58 फीसदी और बीएसई स्मॉल कैप में 0.89 फीसदी की मजबूती आई। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.73 फीसदी की मजबूती आयी। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप में 1.11 फीसदी की बढ़ोतरी आयी।
More From GoodReturns

शेयर बाजार में आज से बड़ा बदलाव: 3:15 बजे के बाद कैसे तय होगा क्लोजिंग प्राइस?

Urban Company के शेयरों में 18% की तूफानी तेजी! Morgan Stanley ने दी खरीदारी की सलाह!

10 साल के G-sec की आज नीलामी: FD या म्यूचुअल फंड, निवेश के लिए क्या है बेस्ट?

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव

Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?

Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट

South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?



Click it and Unblock the Notifications