
Best Shares of the Week : इक्विटी बाजारों के लिए बीता हफ्ता बेहतर रहा। सकारात्मक वैश्विक संकेतों और अनुकूल आर्थिक आंकड़ों से बेंचमार्क सूचकांक 2 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुए। हफ्ते के दौरान इन्होंने एक प्रतिशत की बढ़त दर्ज की। हालांकि लगातार चढ़ने के बाद शुक्रवार को शेयर बाजार में गिरावट आई। इससे पहले यह लगातार 8 लगातार सत्रों में ऊपर चढ़ा। बीएसई सेंसेक्स 575 अंक बढ़ कर 62,868 पर और निफ्टी 50 183 अंक बढ़ कर 18,696 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 3 प्रतिशत से अधिक और और स्मॉलकैप 100 सूचकांक में 2 प्रतिशत की बढ़त आई। सभी सेक्टरों में बीते हफ्ते तेजी आई। इनमें टेक, मेटल, एफएमसीजी, एनर्जी, तेल और गैस और रियल्टी सबसे तेज सेक्टर रहे। वहीं बीते हफ्ते में 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को मात्र 5 दिन में 70.6 फीसदी तक रिटर्न दिया। जानते हैं उन शेयरों के नाम।
सुपरटेक्स इंडस्ट्रीज : 70.6 फीसदी
सुपरटेक्स इंडस्ट्रीज एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 16.44 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 70.6 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 8.50 रु से 14.50 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 3.65 फीसदी की उछाल के साथ 14.50 रु पर बंद हुआ। 70.6 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु 1.70 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
महाराष्ट्र कॉर्प : 65 फीसदी
महाराष्ट्र कॉर्प ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 1 रु से 1.65 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 65 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 24.81 करोड़ रु है। 5 दिन में 65 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 10 फीसदी की उछाल के साथ 1.65 रु पर बंद हुआ।
एक्सिटा कॉटन : 50.55 फीसदी
एक्सिटा कॉटन भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 50.55 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 36.10 रु से 55.10 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 50.55 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 1,083.05 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 9.11 फीसदी की मजबूती के साथ 55.10 रु पर बंद हुआ।
डब्लू एच ब्रेडी : 50.40 फीसदी
डब्लू एच ब्रेडी ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 213.40 रु से 320.95 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 50.40 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 81.79 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 19.60 फीसदी की तेजी के साथ 320.95 रु पर बंद हुआ।
एसबीसी एक्सपोर्ट्स : 48.23 फीसदी
एसबीसी एक्सपोर्ट्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 11.03 रु से 16.35 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 48.23 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 344.97 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 8.64 फीसदी की तेजी के साथ 16.35 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Gold Rate Today: 23 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?



Click it and Unblock the Notifications