
Best Shares of the Week : शुक्रवार को शेयर बाजार में 2023 की सबसे बड़ी तेजी आई। इससे पिछले सप्ताह के बाकी दिनों के नुकसान की भरपाई हो गयी और 3 मार्च को खत्म हुए हफ्ते में शेयर बाजार में आधा फीसदी मजबूती आई। बीते हफ्ते निफ्टी 50 129 अंक चढ़ कर 17,594 पर और बीएसई सेंसेक्स 345 अंक बढ़ कर 59,809 पर बंद हुआ। वहीं मि़डकैप और स्मॉलकैप में और भी अच्छी तेजी आई। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 में क्रमशः 2 प्रतिशत और 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। इस दौरान 5 शेयर ऐसे रहे जिन्होंने निवेशकों को केवल 5 ही दिनों में 43 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया। आगे जानिए इन शेयरों के नाम।
मैक्रोटेक डेवलपर्स : 43.30 फीसदी
मैक्रोटेक डेवलपर्स एक अच्छी मार्केट कैपिटल वाली कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 49,673.12 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 43.30 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 719.55 रु से 1031.10 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 2.65 फीसदी की उछाल के साथ 1031.10 रु पर बंद हुआ। 43.30 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु करीब 1.43 लाख रु से अधिक हो गए होंगे।
आदर्श प्लांट : 43.13 फीसदी
आदर्श प्लांट ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 15 रु से 21.47 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 43.13 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 20.93 करोड़ रु है। 5 दिन में 43.13 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 4.38 फीसदी की उछाल के साथ 21.47 रु पर बंद हुआ। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
अडानी एंटरप्राइजेज : 42.94 फीसदी
अडानी एंटरप्राइजेज भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 42.94 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 1,314.75 रु से 1879.35 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 42.94 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 2.14 लाख करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 16.97 फीसदी की मजबूती के साथ 1879.35 रु पर बंद हुआ।
सूर्यलता स्पिनिंग मिल्स : 39.81 फीसदी
सूर्यलता स्पिनिंग मिल्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 382.65 रु से 535 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 39.81 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 228.86 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5.25 फीसदी की उछाल के साथ 535 रु पर बंद हुआ।
सोनल मर्केंटाइल : 34.12 फीसदी
सोनल मर्केंटाइल ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 66.35 रु से 88.99 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 34.12 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 129.60 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 1.91 फीसदी की तेजी के साथ 88.99 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications