Investment Strategy Budget 2025: शेयर बाजार में इन दिनों जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार में बजट के चलते सेक्टोरल एक्शन देखने को मिल रहा है. इसके चलते चुनिंदा सेक्टर्स बजट के बाद फोकस में हैं. घरेलू ब्रोरकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFSL) ने बजट 2025 का एनलिसिस किया. इसके तहत चुनिंदा सेक्टर्स को पिक किया है. बता दें कि केंद्रीय बजट 2025 में सरकार ने फाइनेंशियल ईयर 2026 के लिए फिस्कल डेफिसिट टारगेट को जीडीपी का 4.4 फीसदी रहने का अनुमान दिया है. जोकि अनुमान से 4.5 फीसदी से बेहतर है.
बजट के बाद फोकस में ये सेक्टर्स
मोतीलाल फाइनेंशियल फाइनेंशियल सर्विसेज ने बजट 2025 का एनलिसिस किया. ब्रोकरेज की ओर से जारी ताजा नोट में कहा गया कि केंद्रीय बजट में सरकार का फोकस कैपेक्स से खपत पर शिफ्ट हुआ है. इकोनॉमी में सॉफ्ट सेंटीमेंट और कमजोर खपत के चलते यह शिफ्ट देखने को मिला. इसके तहत पर्सनल इनकम टैक्स स्लैब को बढ़ाया गया.
साथ ही रीबेट को भी हाई किया गया है. सरकार ने 12 लाख रुपए तक की सालाना इनकम को टैक्स फ्री कर दिया है, जोकि पहले 7 लाख रुपए तक थी. इसके जरिए सरकार खपत को बढ़ाना चाहती है, क्योंकि टैक्स बचत से हाउसहोल्ड डिस्पोजल इनकम जुटेगा और अलग-अलग सेक्टर में खपत को बूस्ट मिलेगा.
ब्रोकरेज फर्म ने सरकार के स्टैंड को देखते हुए चुनिंदा सेक्टर्स को पिक किया है, जोकि बजट के बाद पॉजिटिव ग्रोथ दिखा सकते हैं. इसके तहत एफएमसीजी, स्टेपल्स, रिटेल, कंज्युमर डिस्क्रेशनरी, एंट्री लेवल कार्स और टू-व्हीलर कंपनियों पर फोकस किया है.

इन स्टॉक्स में तेजी की उम्मीद
ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि मार्केट फिलहाल बजट के ऐलानों को पचा चुका है. इसका फोकस अब अर्निंग और फरवरी पॉलिसी मीटिंग पर है. फिलहाल अर्निंग ग्रोथ मॉडरेट रहने का अनुमान है. निफ्टी PAT FY25 में करीब 5 फीसदी और FY26 में करीब 16 फीसदी बढ़ने का अनुमान है. ऐसे में मिड और स्मॉल कैप के मुकाबले लार्ज कैप पसंद है. बता दें कि निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप प्रीमियम पर हैं.
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने जारी ब्रोकरेज नोट में कहा कि कंजम्पशन, आईटी, बीएफएसआई, इंडस्ट्रियल्स, हेल्थकेयर एंड रियल एस्टेट पर ओवरवेट है, जबकि ऑयल एंड गैस, सीमेंट, ऑटो मोबाइल्स और मेटल सेक्टर्स पर अंडरवेट है. ब्रोकरेज ने कहा कि लार्ज कैप में ट्रेंट, एचयूएल और टाइटन, जबकि मिड कैप और स्मॉलकैप सेक्टर से इंडियन होटल और पेज इंडस्ट्रीज के शेयर पसंद हैं.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications