नई दिल्ली, दिसंबर 18। पिछले एक साल में जिंदल पॉली इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस का स्टॉक 1797 फीसदी से भी अधिक चढ़ा है। 18 दिसंबर 2020 को 18.90 रुपये पर बंद हुआ यह शेयर कल 17 दिसंबर 2021 को बीएसई पर 358.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। एक साल पहले जिंदल पॉली इनवेस्टमेंट एंड फाइनेंस के शेयरों में निवेश की गई एक लाख रुपये की रकम आज 19 लाख रुपये हो जाती। इसकी तुलना में इस दौरान सेंसेक्स 27.5 फीसदी के आस-पास चढ़ा है।
कल आई भारी गिरावट
हालांकि बीएसई पर कल स्टॉक 377.40 रुपये के पिछले बंद के मुकाबले 5 फीसदी गिर कर 358.55 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 2 दिनों में स्टॉक में 3.64 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं 5 दिनों में ये शेयर 2.5 फीसदी मजबूत हुआ है। जिंदल पॉली इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस शेयर 20 दिन, 50 दिन, 100 दिन और 200 दिन के एवरेज मूविंग से अधिक लेकिन 5 दिन के एवरेज मूविंग से कम पर है।
कितनी है मार्केट कैपिटल
358.55 रु के स्तर पर जिंदल पॉली इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस की मार्केट कैपिटल 376.92 करोड़ रु है। इस साल की शुरुआत से अब तक यह 1519 फीसदी का भरकम रिटर्न दे चुका है। ये स्टॉक 29 नवंबर 2021 को 52 सप्ताह के उच्च स्तर (441.25 रुपये) और 23 दिसंबर 2020 को 52 सप्ताह के निचले स्तर (17.40 रुपये) पर पहुंच गया था।
कंपनी का डीलिस्ट होने का प्लान
कंपनी ने बीएसई और एनएसई से अपने शेयरों को डीलिस्ट करने की योजना बनाई है और इस प्रस्ताव पर विचार करने के लिए 18 दिसंबर को बोर्ड की बैठक बुलाई है। इसलिए आगे फर्म के शेयरों में डील करने से पहले इस बात को ध्यान में रखना चाहिए। सितंबर तिमाही के अंत में तीन प्रमोटरों के पास फर्म में 74.63 प्रतिशत शेयर थे और पब्लिक शेयरधारकों के पास 25.37 प्रतिशत हिस्सेदारी है। 17,480 पब्लिक शेयरधारकों के पास फर्म के 26.67 लाख शेयर थे। इनमें से 17,091 शेयरधारकों के पास 2 लाख रुपये तक की पूंजी के साथ 16.62% हिस्सेदारी थी।
क्यों आई तेजी
जिंदल पॉली इन्वेस्टमेंट के शेयर में तेज वृद्धि फर्म की दमदार परफॉर्मेंस को दर्शाती है। सितंबर तिमाही में, फर्म ने शुद्ध लाभ में 8030% की वृद्धि दर्ज की। टैक्स के बाद इसका लाभ पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 3.80 करोड़ रुपये के नुकसान के मुकाबले बढ़ कर 3,01.35 करोड़ रुपये हो गया। वहीं पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 0.24 करोड़ की बिक्री के मुकाबले दूसरी तिमाही में बिक्री बढ़कर 480.70 करोड़ रुपये हो गई।
कई कंपनियों को छोड़ा पीछे
जिंदल पॉली इन्वेस्टमेंट स्टॉक के ने पिछले एक साल के दौरान मार्केट रिटर्न के मामले में अपने प्रतिस्पर्धियों से बेहतर मुनाफा कराया है। बजाज फिनसर्व के शेयर में जहां 96.28 फीसदी की तेजी आई है, वहीं एचडीएफसी एएमसी के शेयर में एक साल में 10.16% की गिरावट आई है। एक अन्य कंपनी मुथूट फाइनेंस के शेयर इस दौरान 25.88 फीसदी बढ़े हैं। चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस स्टॉक ने पिछले एक साल में 58% की तेजी देखी है। यानी कुल मिला कर इस लिस्ट में जिंदल पॉली इन्वेस्टमेंट सबसे आगे है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications