बचत पर अधिक ब्याज कमाने के लिए निवेश एक बेहतर विकल्प हो सकता है। फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) योजनाओं पर निवेश करना लोगों की पहली विकल्प भी होती है।
नई दिल्ली: बचत पर अधिक ब्याज कमाने के लिए निवेश एक बेहतर विकल्प हो सकता है। फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) योजनाओं पर निवेश करना लोगों की पहली विकल्प भी होती है। वहीं अगर आप फिक्स्ड इनकम इन्वेस्टमेंट का कोई बेहतर विकल्प खोज रहे हैं तो आपके पास इस हफ्ते निवेश का अच्छा मौका है। नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी इडेलवाइस फाइनेंस एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड अपना नॉन कन्वर्टिबल डिबेंचर (एनसीडी) ला रही है। जानकारी दें कि 23 जनवरी यानी आज से एनसीडी निवेश के लिए खुल रहा है जो कि 31 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान निवेशक पैसा लगा सकते हैं।

एनसीडी में निवेश के लिए 4 विकल्प
बता दें कि एनसीडी में 18 महीने से लेकर 10 साल यानी 120 महीने तक का निवेश विकल्प है, जिनमें 10.45 फीसदी तक सालाना ब्याज मिलेगा। कंपनी का एनसीडी के जरिए 250 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। इडेलवाइस फाइनेंस एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के एनसीडी में निवेश के लिए 4 विकल्प हैं। इसमें 1.5 साल यानी 18 महीने, 3 साल यानी 36 महीने, 5 साल यानी 60 महीने और 10 साल यानी 120 महीने के लिए निवेश किया जा सकता है। अलग अलग विकल्पों में 9.7 फीसदी से 10.45 फीसदी तक सालाना ब्याज मिल रहा है। इन प्लान पर मंथली, एनुअल और कम्यूलेटिव ब्याज लेने का विकल्प है। अमूमन ज्यादातर बैंक 5 साल की एफडी पर 6.25 फीसदी से 7 फीसदी ही ब्याज दे रहे हैं। ऐसे में इस एनसीडी में बैंक एफडी से 3 फीसदी ज्यादा ब्याज मिल रहा है।
रेटिंग अच्छी हो तो निवेश पर रिस्क भी कम
पिछले एक साल के दौरान देश के टॉप सरकारी और निजी बैंकों ने अपने डिपॉजिट रेट में औसतन 50 बेसिस प्वाइंट तक की कटौती की है। यह 2015 के बाद से 250 बेसिस प्वॉइंट से ज्यादा कम हो चुका है। ऐसे में कंपनियों की एफडी में निवेश बढ़ रहा है। हालांकि निवेश के पहले कंपनियों की रेटिंग जरूर देखनी चाहिए। जानकारी दें कि रेटिंग अच्छी है तो निवेश पर रिस्क भी कम हो जाता है।
जानिए एनसीडी में कितना कर सकते हैं निवेश
बता दें कि एनसीडी के एक बांड की फेस वैल्यू 1000 रुपये है और कम से कम 10 बांड में निवेश करना जरूरी है। यानी न्यूनतम 10 हजार रुपये आपको निवेश करना होगा। इसके बाद 1000 रुपये के मल्टीपल में निवेश हो सकता है। इडेलवाइस फाइनेंस मंथली और एनुअल इंटरेस्ट रेट वाला ऑप्शन दे रही है। इस एनसीडी की लिस्टिंग शेयर बाजार में कराई जाएगी।
More From GoodReturns

AlphaGrep Flexi Cap Fund NFO: निवेश का आज आखिरी मौका, चूक न जाएं ये जरूरी स्टेप्स

अगस्त 2026 में बैंक की लंबी छुट्टियां: क्या आपकी EMI और SIP पर पड़ेगा असर?

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications