Investment lessons: देश में इन दिनों नवरात्रि की धूम मची हुई है। नवरात्रि पर मां दुर्गा के 9 अवतारों की पूजा की जाती है। इस अवसर पर लोग धुनुचि डांस से लेकर ढोल के थाप पर डांडिया और गरबा का पूरा लुप्त उठाते है।
आप जब नवरात्रि का आनंद लेते हैं, तो फिर आपको यह याद रखना भी काफी जरूरी है कि देवी दुर्गा के नौ अवतारों की कहानी बहुत कुछ सिखाती है। आप इस नवरात्रि मां दुर्गा के नौ अवतारों से निवेश करने के 9 तरीके सीख सकते हैं तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।

शैलपुत्री
पहली नवदुर्गा शैलपुत्री हैं। वह आत्मनिरीक्षण, समर्पण और जागृति का प्रतीक है। यह विशेषताएं हमें अपने जीवन के सभी क्षेत्र खास तौर पर निवेश में काफी मदद कर सकती है।
आत्मनिरीक्षण आपको सही आत्म निरीक्षण में सहायता कर सकता है। समर्पण आप अपने लक्ष्यों पर केंद्रित रहें यह सुनिश्चित करता है। जागृति यह सुनिश्चित करती है कि आप गलतियों से दूर रहे।
ब्रह्मचारिणी
दूसरी नवदुर्गा का नाम देवी ब्रह्मचारिणी है। यह धैर्य, दृढ़ संकल्प का प्रतीक हैं। निवेश में धैर्य रखना बेहद जरूरी होता है।
चंद्रघंटा
देवी चंद्रघंटा मन की स्पष्टता का प्रतिनिधित्व करती हैं। यह स्थित को स्पष्ट देखने की सीख देती है। ऐसे में आप जब भी निवेश करते है तो फिर आपका लक्ष्य एकदम क्लियर होना चाहिए।
कुष्मांडा
मां के इस रूप को सृष्टि का निर्माता कह जाता है। देवी कुष्मांडा सूर्य के अंदर रहती हैं और प्रकाश की वाहक हैं, दुनिया में वह रोशनी लेकर आई और अंधेरे को दूर किया। मां दुर्गा के इस रूप से आप अपनी फाइनेंशियल जर्नी में सीख ले सकते हैं।
कई बार व्यक्ति को नुकसान का सामना करना पड़ता हैं लेकिन अगर आप सही वित्तीय योजना बनाते है तो फिर आपको फिर से जगमगाने में सहायता करता हैं।
स्कंदमाता
देवासुर संग्राम में देवी स्कंदमाता को सेनापति बनाया गया था वह, नेतृत्व और नियंत्रण का प्रतीक है। वे बुद्धि की देवी भी हैं। आपको भी बिल्कुल उसी तरह अपने इन्वेस्टमेंट प्लान का लीडर बनाने की जरूरत है और अपने इन्वेस्टमेंट प्लान में नियंत्रण रखे।
कात्यायनी
नवदुर्गा के छठे स्वरूप का नाम कात्यायनी है। नवदुर्गा के छठी स्वरूप अपनी तीव्र दृष्टि के लिए जानी जाती हैं। उनका यह गुण भी आपको निवेश में काफी मदद कर सकता है।
कालरात्रि
मां दुर्गा का कालरात्रि स्वरूप सभी दुष्टों का नाश करता है। आप भी उससे काफी कुछ सीख सकते हैं और आप अपने निवेश की सफलता के नीच में आपने वाले सभी दिक्कतों को खत्म कर सकते हैं।
महागौरी
ऐसा माना जाता है कि देवी महागौरी भक्तों को उनके पाप से मुक्त करती है। आप अपने इन्वेस्टमेंट प्लान में अरुचि, ज्यादा और आलस्य जैसे फाइनेंशियल पापों को भी खत्म कर सकते हैं।
सिद्धिदात्री
मां दुर्गा का सिद्धिदात्री रूप हर तरह की सिद्धि देने के लिए जाना जाता है। यह रूप आपको कठिन समय से सीख लेकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। कई सारे मौके जैसे कारोबार में नुकसान, महंगाई आदि व्यक्ति को तोड़कर रख देता है। आप ऐसे में इसके लिए आपातकालीन फंड, सही वक्त में सही डिसीजन जैसे निर्णय ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Business Idea: घर की छत पर शुरू कर सकते है ये कारोबार, कराएगा तगड़ी कमाई
More From GoodReturns

RBI T-Bill नीलामी: आज निवेश का मौका, FD से बेहतर रिटर्न पाने के लिए ऐसे लगाएं बोली

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications