Investment : शिक्षा की तरह इंवेस्टमेंट भी एक जीवन कौशल है। जो किसी के फाइनेंशियल फ्यूचर को आकार देने में बेहद ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कोरोना महामारी के बाद दुनिया भर में युवा निवेशकों की संख्या में वृद्धि देखी गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वर्ष 2022-23 के दौरान कुल म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो में 25 वर्ष से 35 वर्ष के युवाओं की हिस्सेदारी बढ़ कर एक चौथाई हो गई है।

हालांकि, ऐसा कहने के बाद युवा निवेशक अधिक रिटर्न पाने के सपने को लेकर अक्सर इंट्राडे ट्रेडिंग, पोजिशनल ट्रेडिंग और क्रिप्टोकरेंसी जैसे ऑप्शन पर ध्यान केंद्रित करने लगते हैं लेकिन इन पर अधिक रिस्क होता है। अगर आप युवा हैं और निवेश करने जा रहे है तो फिर आइए जानते है कि निवेश करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
इसके लिए आपको सबसे पहले अपने लाइफ के गोल को परिभाषित करना होगा। क्योंकि आपका यही लक्ष्य आपके निवेश के लक्ष्यों को एक दिशा दिखाएगा। यह होम वर्क आपको स्टॉक, बॉन्ड, कमोडिटी, रियल एस्टेट, करेंसी और अन्य जगहों पर निवेश करने में ज्यादा सहायता करेगा।
जोखिम रिटर्न की अनिश्चितता को दर्शाता है। जो कम रिस्क वाली स्कीम्स होती है। वे आम तौर पर कम रिटर्न प्रदान करती हैं। अधिक जोखिम वाले स्कीम्स में आपको रिटर्न अधिक मिलता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लॉन्ग टर्म निवेश अधिक फायदेमंद होता है। शार्ट टर्म निवेश स्ट्रैटेजी इंस्टेंट लाभ मिलने पर केंद्रित रहता है, जिसमें अधिक रिस्क होता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निवेश करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। जैसे किसी भी एसेट में इन्वेस्ट करने से पहले उसकी डायनामिक्स को समझना चाहिए। इसके साथ ही सुनी सुनाई बातों के आधार पर कही भी निवेश नहीं करना चाहिए साथ ही किसी भी निवेश से पहले आपको उसके बारे में अच्छे से रिसर्च जरूर करना चाहिए।
More From GoodReturns

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

SGB रिडेम्पशन विंडो लाइव: क्या आपका गोल्ड बॉन्ड समय से पहले निकासी के लिए तैयार है?

30 सितंबर तक का मौका: USD FCNR डिपॉजिट पर मिल रहा है 7.52% तक ब्याज, ऐसे करें निवेश

पीएम मोदी का भाषण और आपकी जेब: क्या टैक्स और ब्याज दरों में हुआ कोई बदलाव? सच जानिए

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?



Click it and Unblock the Notifications