What is the minimum amount to invest in mutual funds: म्यूचुअल फंड में निवेश काफी से बढ़ता है। ऐसे में ज्यादातर लोग इसमें निवेश करना चाहते हैं। लेकिन कुछ लोगों को लगता है कि जब ज्यादा पैसा हो तभी म्यूचुअल फंड में निवेश किया जा सकता है। लेकिन यह सच नहीं है। दरअसल म्यूचुअल फंड में न्यूनतम 100 रुपये से भी निवेश शुरू किया जा सकता है।
म्यूचुअल फंड की ढेर सारी स्कीमें 100 रुपये महीने की एसआईपी की इजाजत देती हैं। हालांकि यह सुविधा सभी म्यूचुअल फंड स्कीमों में नहीं है। 100 रुपये महीने की एसआईपी को आमतौर पर माइक्रो एसआईपी कहा जाता है।

वैसे अगर एसआईपी माध्मय से निवेश करना है तो 500 रुपये महीने की एसआईपी किसी भी म्यूचुअल फंड स्कीम में शुरू की जा सकती है। जैसे बैंकों में आरडी होती है, ठीक वैसे ही म्यूचुअल फंड में हर माह निवेश के तरीके हो एसआईपी कहा जाता है।
वहीं अगर एकमुश्त म्यूचुअल फंड में निवेश करना हो तो कम से कम आपके पास 5000 रुपये जरूर होने चाहिए। एक बार में म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए थोड़ा राशि की जरूरत होती है।
निवेश चाहे एकमुश्त किया जाए या एसआईपी के माध्मय से यह जितने दिन भी चाहे चलाया जा सकता है। यानी एसआईपी में पैसा आप जब तक चाहें जमा कर सकते हैं। वहीं एकमुश्त पैसा जमा करने के बाद इस स्कीम में भी जब भी आप चाहें और पैसाा जमा कर सकते हैं।
म्यूचुअल फंड में निवेश करने के बाद निकालने की समय सीमा नहीं होती है। आप इसे निवेश को जब चाहें तब निकाल सकते हैं। अगर आप एकमुश्त निवेश के बाद और जमा न करें तब भी यह निवेश जब तक आप चाहे बना रह सकता है। वैसे ही अगर एसआईपी बंद भी हो जाए तो यह तो भी यह निवेश आप जब तक चाहे बनाए रख सकते हैं।
जानिए माइक्रो एसआईपी से कैसे तैयार होगा 1 लाख रुपये का फंड
100 रुपये का निवेश अगर हर माह माइक्रो एसआईपी में किया जाए तो 1 साल में 1200 रुपये जमा हो जाएगा। 25 साल तक अगर इस निवेश को जारी रखा जाए तो 1 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। यहां पर माना जा रहा है कि म्यूचुअल फंड स्कीम औसतन हर साल 12 फीसदी रिटर्न देगी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
